{"_id":"677a9d3bfc7ffdb13f038e9e","slug":"bihar-news-beaten-up-for-refusing-to-obstruct-government-work-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सरकारी काम में बाधा डालने से किया मना, वार्ड सदस्य और परिवार वालों से मारपीट; पत्नी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सरकारी काम में बाधा डालने से किया मना, वार्ड सदस्य और परिवार वालों से मारपीट; पत्नी की हालत गंभीर
Sun, 05 Jan 2025 08:24 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 05 Jan 2025 08:24 PM IST
सार
Bihar News: सरकारी काम में बाधा डालने से मना करने पर असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार और लाठी डंडे से वार्ड सदस्य और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया में एक वार्ड सदस्य को सरकारी काम में बाधा डालने से मना करने का खामियाजा भुगतना पड़ा हैं। जिसके बाद असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार और लाठी डंडे से वार्ड सदस्य और उनके परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सबसे गंभीर चोट वार्ड सदस्य की पत्नी को लगी, जो आईसीयू में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत से लड़ रही हैं। वहीं मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वार्ड सदस्य और उनके परिवार सदस्यों को धारदार हथियार और लाठी डंडे से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के नया नंदगोला गांव वार्ड 04 की हैं। घायल में नया नंदगोला गांव वार्ड 04 निवासी रघु पासवान के पुत्र अबोध कुमार पासवान, गुड्डी देवी (30 वर्ष), रघु पासवान (60 वर्ष) कारों पासवान, विभा देवी (30 वर्ष ), काजल कुमारी सहित अन्य शामिल है।
विज्ञापन
घटना को लेकर वार्ड सदस्य अबोध कुमार पासवान ने कहा कि नया नंदगोला, पंचायत-कोयली सिमड़ी पश्चिम में स्वीकृत पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य के लिए स्थल सिमांकन के लिए रुपौल आंचलाधिकारी आए थे। उन्होंने अपने समक्ष अमीन से 52 डिसमिल जमीन पर सिमांकन करा कर बांस का खूंटा गड़वा दिया और खुदायी का कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा गया। उसके बाद आंचलाधिकारी वहां से चले गए।
आंचलाधिकारी के जाने के तुरंत बाद ही सिंटू पासवान, फूलों पासवान, नीतीश पासवान, सचिन पासवान और सन्नी पासवान ने खूंटा उखाड़ दिया और पंचायत भवन कार्य को बाधित कर दिया। वार्ड सदस्य होने के नाते जब जब सरकारी काम में बाधा डालने से मना करने पर सिंटू पासवान सहित अन्य लोगों ने जान से मारने की नियत से दबिया से वार कर दिया। पत्नी को दबिया लगने से बूरी तरह घायल हो कर वहीं पर गिर गई। मेरे ऊपर पर लाठी डंडे से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट करते देख जब परिवार के सदस्य बोला तो परिवार के सदस्य के साथ गाय भैंस के तरह लाठी डंडे से पिटाई कर दी।
वहीं मारपीट को देखकर जब विभा कुमारी जान बचाने की कोशिश की तो विभा कुमारी दूसरे सड़क से खींचकर उसके साथ भी मारपीट कर दी। वहीं मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से मारपीट में घायल सभी को इलाज के लिए रुपौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।
पूर्णिया जीएमसीएच में गुड्डी देवी की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में गुड्डी देवी इलाज चल रही हैं। जहां गुड्डी देवी जिंदगी और मौत से लड़ रही हैं। बाकी सभी का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में ही चल रहा है। टीकापट्टी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्य के आवेदन पर मामल दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा।