{"_id":"66b5e0bc5cb4d87a4007337c","slug":"bihar-news-another-bridge-built-in-araria-without-approach-and-road-villagers-are-facing-problems-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब गजब बिहार: अररिया में बिना एप्रोच व सड़क के एक और पुल बना, ग्रामीणों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब गजब बिहार: अररिया में बिना एप्रोच व सड़क के एक और पुल बना, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
Fri, 09 Aug 2024 02:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:56 PM IST
सार
Araria News: अररिया में रानीगंज के बाद अब पलासी प्रखंड में बिना एप्रोच और सड़क के खेतों के बीच पुल बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस पुल के बनने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
बिना सड़क या अप्रोच के बना आरसीसी पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अररिया जिले में विगत एक महीने से लगातार ग्रामीण कार्य विभाग के अजब गजब कारनामे सामने आ रहे हैं। इसी सिलसिले में एक और अनोखे पुल की तस्वीर सामने आई है। कुछ दिन पहले रानीगंज में एक अनोखे पुल की तस्वीर सामने आई थी, जहां खेत के बीचों-बीच पुल का निर्माण कर दिया गया था। अब अररिया जिले अंतर्गत पलासी प्रखंड में भी बिना सड़क और अप्रोच पथ के ही आरसीसी पुल का निर्माण कर दिया गया है। इसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह निर्माण पलासी प्रखंड के बरकुम्भा पंचायत के वार्ड नंबर चार का है। यहां मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत आरसीसी पुल समेत करीब तीन करोड़ रुपये की राशि से 1.700 किलोमीटर की सड़क निर्माण करवाया जाना था। लेकिन बिना अप्रोच पथ और बिना सड़क के ही पुल का निर्माण कर दिया गया, जिसकी वजह से ग्रामीण हलकान हैं।
विज्ञापन
इस योजना के कार्य प्रारम्भ की तिथि 9/07/2021 थी और कार्य पूर्ण करने की तिथि 8/07/2022 थी। लेकिन अब तक इस पुल के दोनों ओर न तो सड़क बन सकी है और न ही अप्रोच पथ बना है। इस पुल निर्माण की कार्यकारी एजेंसी खुद ग्रामीण कार्य विभाग है। जबकि संवेदक का नाम विकास कुमार वर्मा बताया जा रहा है।