फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: A bridge was built in middle of field in Araria without any river or road

गजब हो गया बिहार में: अररिया में नदी या सड़क के बिना बीच खेत में ही बना दिया पुल, ग्रामीणों ने बयां किया दर्द

Wed, 07 Aug 2024 05:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 07 Aug 2024 05:50 PM IST
सार

Bridge Built In Field: बिहार में अजब गजब कारनामे होते ही रहते हैं, इस बार अररिया में हुआ है। जहां बिना सड़क या नदी के खेत के बीच में पुल बना दिया गया। ग्रामीणों की मुश्किलें खत्म होने के बजाय बढ़ और गईं। इसे लेकर ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है... पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Bihar News: A bridge was built in middle of field in Araria without any river or road
खेत के बीच बना पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में खेत के बीच में पुल तो बना दी गया। लेकिन पुल के दोनों ओर कोई सड़क नहीं है और तो कोई नदी ही है। इतना ही नहीं पुल के दोनों ओर सड़क बनेगी भी या नहीं, इसको लेकर भी गांव के लोगों में संशय की स्थिति है। गांव के रहने वाले अर्जुन मंडल, देवेंद्र मंडल, कृत्यानंद मडल और पप्पू मंडल, नितेश कुमार, पवन कुमार समेत गांव के अन्य लोगों ने बताया कि खेत के बीचों-बीच यह पुल करीब छह महीने से बना हुआ है।

विज्ञापन


एक दिलचस्प बात यह भी कि यह पुल किस उद्देश्य से बनाया गया है, इसका भी यहां जिक्र नहीं किया गया है। पुल बनाने की वजह को लेकर कोई बोर्ड इत्यादि भी यहां नहीं लगाया गया है। मुश्किल यह है कि इस पुल के बन जाने से रास्ता ही बाधित हो गया।
विज्ञापन




इलाके के लोगों का कहना है कि जब इस पुल का निर्माण नहीं हुआ था तब वे इसी रास्ते से होकर धार के उस पार जाते थे। लेकिन यह पुल बन जाने से उनका रास्ता भी बाधित हो गया है। कई गांव वालों का कहना है कि उनकी सारी खेती-बाड़ी धार के उस पार ही है। पुल के बनने के बाद किसी भी तरह का सड़क निर्माण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांव वालों का कहना है कि पुल से होकर जिस सड़क का निर्माण होना था, वह अब नहर पर बन रही है। इलाके के लोगों ने चेतावनी दी है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने इस पुल के अगर दोनों तरफ सड़क नहीं बनाई गई तो वे आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed