फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar MP Pappu Yadav met Rajnath Singh urged to set up defense industrial corridor in Purnia

Bihar: MP पप्पू यादव ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, पूर्णिया में रक्षा औद्योगिक गलियारा स्थापित करने का आग्रह

Thu, 12 Sep 2024 04:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 04:55 PM IST
सार

सांसद पप्पू यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। साथ ही पूर्णिया में रक्षा औद्योगिक गलियारा स्थापित करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Bihar MP Pappu Yadav met Rajnath Singh urged to set up defense industrial corridor in Purnia
राजनाथ सिंह और पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और पूर्णिया, बिहार में रक्षा औद्योगिक गलियारा (डिफेंस कॉरिडोर) स्थापित करने का आग्रह किया। इस मुलाकात के दौरान, उन्होंने रक्षा मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें पूर्णिया की रणनीतिक स्थिति और इसके महत्व को रेखांकित किया गया है।

विज्ञापन


पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया में भारतीय वायुसेना का एक महत्वपूर्ण बेस मौजूद है, जो वायु पूर्णिया हवाई अड्डा या चुनपुर हवाई अड्डा के नाम से जाना जाता है। यह हवाई अड्डा विशेष रूप से चीन-भारत युद्ध के समय सेना की आपूर्ति के लिए बनाया गया था और अब उत्तर-पूर्वी कॉरिडोर में बैंकअप के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्णिया की रणनीतिक स्थिति इसे नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के निकट एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान बनाती है। इसके साथ ही, यहां पर्याप्त भूमि की उपलब्धता और पर्यावरणीय अनुकूलता इसे रक्षा कॉरिडोर स्थापित करने के लिए आदर्श बनाते हैं। पप्पू यादव ने कहा कि इस मांग को पूरा करने से न केवल पूर्णिया के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि देश की रक्षा और सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्हें उम्मीद है कि इस दिशा में आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुलाकात के दौरान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पप्पू यादव के आग्रह पर सहमति जताई और कहा कि इस मुद्दे को कैबिनेट में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में रक्षा औद्योगिक गलियारा स्थापित करने से देश की रक्षा और सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान होगा। इस मुलाकात के बाद, पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही पूर्णिया में रक्षा औद्योगिक गलियारा स्थापित किया जाएगा और यह क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed