फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Minor girl who ran away from Devghar after quarrelling with her sister reached Purnia red light area

Bihar News: देवघर में बहन से झगड़ा कर भागी नाबालिग पहुंची रेड लाइट एरिया, महिला सहित दो लोग गिरफ्तार

Sat, 14 Dec 2024 05:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 05:50 PM IST
सार

देवघर (झारखंड) में बहन से झगड़ा कर भागी नाबालिग अचानक पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में पहुंच गई। वहीं, महिला सहित दो लोग गिरफ्तार हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar Minor girl who ran away from Devghar after quarrelling with her sister reached Purnia red light area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के देवघर में बड़ी बहन से झगड़ा कर घर छोड़कर भागना एक युवती को काफी भारी पड़ गया। 17 वर्षीय युवती दो महीने से लापता थी, जिसे पूर्णिया खुश्कीबाग रेड लाइट एरिया से बरामद किया गया है। इस मामले में नाबालिग से जबरन देह व्यापार करवा रहे एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि खाना बनाने को लेकर बड़ी बहन से झगड़ा कर घर छोड़ने के इरादे से नाबालिग देवघर रेलवे स्टेशन पर आ गई। मगर कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह ट्रेन पर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। वहीं, रेलवे स्टेशन पर लगातार एक युवक उस नाबालिग का पीछा कर रहा था, जिसके बाद युवक ने बहाने से पास आकर परेशानी के बारे में पूछने लगा। नाबालिग के कुछ न बोलने पर युवक ने मनोवैज्ञानिक तरीके से घरेलू उलझनों की बात कर युवती को अपनी ओर आकर्षित कर पहले रेलवे स्टेशन पर ही चाय नाश्ता कराकर अपने झांसा में लिया। फिर युवक ने लड़की को नौकरी दिलाने की बात कही और कहा कि 20-25 हजार रुपये महीने कमाकर अपनी बहन को उससे बड़ा बनकर सबक सिखाओ।
विज्ञापन


वहीं, युवक ने एक मैडम को फोन कर लड़की के बारे में बताया और नौकरी पर रख लेने को कहा और लड़की से भी बात करवाई। उसके बाद युवक नाबालिग को लेकर पश्चिम बंगाल के पांजीपारा आ गया। लड़की जैसे ही लड़के के बातों में आ गई, वो उसे बंगाल ले आया। युवक ने युवती को 50 हजार में बेच दिया, जिसके बाद तस्करों ने बिहार के विभिन्न रेड लाइट एरिया में नाबालिग का फोटो भेजकर बोली लगाई। सबसे ज्यादा बोली पूर्णिया खुश्कीबाग की रहने वाली खुशबू खातून उर्फ सुदिया खातून ने 2.50 लाख की बोली लगाकर नाबालिग को खरीदा लिया, जिसके बाद नाबालिग को पूर्णिया के खुश्कीबाग रेड लाइट एरिया लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग युवती ने बताया कि जहां जबरन देह व्यापार कराया जाता था। कई बार यहां से भागने की कोशिश की, मगर आसपास सभी सेक्स वर्कर ही हैं। यहां के लड़के पकड़कर वापस इसी दलदल में भेज देते थे। नाबालिग ने बताया कि तीन दिनों तक उसका हाथ-पैर बांधकर रखा गया। खुशबू का भांजा सुमित उसके साथ मारपीट, दुष्कर्म और करंट भी लगाता था। उसे एक टाइम ही खाना दिया जाता था, ताकि भूख से मजबूर होकर धंधा अपना ले। नाबालिग ने बताया कि यहां आने वाले कई ग्राहकों को अपनी बात बताई। मगर किसी ने मदद नहीं की। एक युवक ने उसे मदद का भरोसा दिलाया था और फोटो भी खींचा था, शायद उसी के प्रयास से वह निकल पाई हो।


जानकारी के अनुसार, सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार जब अपने क्षेत्र में गस्ती कर रहे थे तो एक युवक ने पुलिस को नाबालिग का फोटो दिखाया। उसके बाद पुलिस ने युवक के द्वारा बताए गए घर को चिन्हित किया। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सुबह पांच बजे रेड लाइट एरिया के चिन्हित घर में दबिश दी गई। मौके से पुलिस ने एक छोटी बच्ची को भी बरामद किया है, जिसने अपना पता नंदन पहाड़ सिद्धार्थ कॉलोनी, देवघर बताया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed