{"_id":"6a769185ebbdf130cd0a2eee","slug":"bihar-first-marriage-hidden-second-contracted-chaos-unfolds-as-two-wives-face-off-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'पहली शादी छुपाकर रचाया दूसरा ब्याह', दो पत्नियों के आमने-सामने आते ही मचा बवाल; बीच-बचाव करता रहा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'पहली शादी छुपाकर रचाया दूसरा ब्याह', दो पत्नियों के आमने-सामने आते ही मचा बवाल; बीच-बचाव करता रहा पति
Sat, 08 Aug 2026 07:46 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:46 AM IST
सार
कटिहार समाहरणालय परिसर में एक आवास सहायक की दो पत्नियों के आमने-सामने आने से हंगामा हो गया। दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि शादी के समय आवास सहायक ने खुद को अविवाहित बताया था, जबकि बाद में उसके पहले से शादीशुदा होने और तीन बच्चों का पिता होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
आवास सहायक की दो पत्नियां आमने-सामने आईं
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कटिहार समाहरणालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवास सहायक की दो पत्नियां आमने-सामने आ गईं और दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। हाथों में डंडा लिए दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर हमला करने को उतारू थीं, जबकि बीच में खड़ा आवास सहायक उन्हें शांत कराने की कोशिश करता रहा।
बारसोई से अपने बेटे के साथ पहुंची दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि 14 वर्ष पहले फलका थाना क्षेत्र के पोठिया निवासी रंजीत कुमार पासवान से उसकी शादी हुई थी और चार वर्ष पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की, जिससे उनका एक बेटा है। महिला का दावा है कि शादी के समय रंजीत ने खुद को अविवाहित बताया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है।
ये भी पढ़ें- सड़क हादसे के बाद पटना में बवाल, उग्र भीड़ ने पांच वाहनों को फूंका; कई थानों की फोर्स तैनात
विज्ञापन
आरोप है कि रंजीत पहली पत्नी के साथ रह रहा है और उसे कोई खर्च नहीं देता। महिला ने कहा कि वह अपना हक मांगने पहुंची थी, जहां पहली पत्नी से विवाद हो गया। फिलहाल मामले को पंचायत के माध्यम से सुलझाने की बात कही जा रही है।