{"_id":"66e2dab4795d0ca31c06a331","slug":"bihar-crime-shocking-case-of-honor-killing-in-purnia-know-truth-behind-priyanka-devi-murder-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: पूर्णिया में ऑनर किलिंग का दिल दहलाने वाला मामला, जानें क्या है प्रियंका देवी की हत्या का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: पूर्णिया में ऑनर किलिंग का दिल दहलाने वाला मामला, जानें क्या है प्रियंका देवी की हत्या का सच
Thu, 12 Sep 2024 05:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 12 Sep 2024 05:42 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि प्रियंका देवी के परिजनों ने उसे वापस घर लाया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी नंदोसी बाबू साहेब यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस और आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया जिले में बीते 13 अगस्त को मरंगा थाना क्षेत्र के एनएच-31 में खिरहरी चौंक से पश्चिम रहिका टोला में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक महिला प्रियंका देवी की उसके परिजनों ने मिलकर हत्या कर दी थी। यह मामला ऑनर किलिंग का है, जहां परिवार के सदस्यों ने महिला की हत्या इसलिए की, क्योंकि वह अपने चचेरे देवर के साथ भाग गई थी। मामले का खुलासा खुद सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने मरंगा थाना में प्रेसवार्ता कर की है।
विज्ञापन
सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि प्रियंका देवी सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि प्रियंका देवी के परिजनों ने उसे वापस घर लाया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी नंदोसी बाबू साहेब यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रियंका देवी की हत्या का मामला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि ऑनर किलिंग एक गंभीर समस्या है और हमें इसे रोकने के लिए सामाजिक स्तर पर काम करना होगा। हम लोगों को जागरूक करने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि वे अपने रिश्तों के बारे में अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हों।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि प्रियंका देवी की हत्या के बाद उसके शव को एनएच- 31 के किनारे फेंक दिया गया था, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने प्रियंका देवी की गर्दन में गोली मारकर उसकी हत्या की थी।