{"_id":"5aa321684f1c1ba8758b48d8","slug":"publicity-ends-for-bihar-bypoll-rjd-played-temple-card-bjp-bets-on-patriotism-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के लिए प्रचार थमा, राजद ने खेला मंदिर कार्ड तो भाजपा ने फेंका देशभक्ति का पत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के लिए प्रचार थमा, राजद ने खेला मंदिर कार्ड तो भाजपा ने फेंका देशभक्ति का पत्ता
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Updated Sat, 10 Mar 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में दो विधानसभा और एक लोकसभा के लिए उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन नालंदा पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने ‘राम मंदिर’ की चर्चा छेड़ते हुए कहा कि अब अयोध्या में मंदिर हम बनाएंगे और तभी जाकर भाजपा और संघ का खात्मा होगा।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा सद्भाव बिगाड़ने का काम करती है। इसलिए अब हम लोग मंदिर ऐसा बनाएंगे जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब लोग जाकर पूजा करेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मानवता का मंदिर बनाएंगे।
राजद ने जहां मंदिर कार्ड खेला, वहीं भाजपा ने देशभक्ति का पत्ता फेंका है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने शुक्रवार को अररिया में कहा है कि अगर राजद के उम्मीदवार सरफराज आलम जीत गए तो अररिया आईएसआईएस का अड्डा बन जाएगा। अररिया में 11 मार्च को लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है। यह राजद की जीती हुई सीट रही है।