{"_id":"657b253b982f21cae10b4a38","slug":"promotion-posting-bihar-news-ias-promotion-ias-transfer-bps-transfer-bps-promotion-promotion-today-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Promotion Posting News : बिहार में आज भी हुआ प्रमोशन, IAS भी प्रोन्नति सूची में; देखें सारी अधिसूचनाएं एक जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Promotion Posting News : बिहार में आज भी हुआ प्रमोशन, IAS भी प्रोन्नति सूची में; देखें सारी अधिसूचनाएं एक जगह
Thu, 14 Dec 2023 09:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 14 Dec 2023 09:24 PM IST
सार
Bihar News : आज फिर बिहार में आईएएस का प्रमोशन हुआ है। इनका अपर सचिव स्तर पर प्रमोशन किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीतीश कुमार की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के आठ पदाधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (अपर सचिव स्तर) में प्रोन्नति प्रदान किया है। उन आठ पदाधिकारियों में पांच जिला पदाधिकारी हैं। वह जिले पटना, सारण, सीतामढ़ी, कैमूर, शेखपुरा और किशनगंज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमोशन पाने वालों में पांच डीएम हैं
अपर सचिव स्तर में प्रमोशन होने वाले आठ पदाधिकारियों में पांच डीएम हैं। सारण के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी अमन समीर, सीतामढ़ी के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी मनीष कुमार मीणा, कैमूर जिला के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी सावन कुमार, शेखपुरा जिला के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी जे. प्रियदर्शनी और किशनगंज के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला को प्रोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
अन्य पदाधिकारियों का भी हुआ है प्रमोशन
अन्य पदाधिकारियों में राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्य कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, समाज कल्याण के निदेशक प्रशांत कुमार सी एच और शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव सज्जन आर हैं, जिनका प्रमोशन किया गया है।
पूरी सूची देखने के लिए यहां करें क्लिक।