फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Private Jobs : job alert sis security bihar jharkhand new job bihar news

Bihar : Private Jobs : बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा नौकरी दी एसआईएस ने, 12 हजार करोड़ की है कंपनी

Sat, 06 Jul 2024 07:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 06 Jul 2024 07:39 PM IST
सार

Bihar : SIS भारत में सुरक्षा एवं सुविधा प्रबंधन के क्षेत्र में नंबर 1 और कैश लोजिस्टिक्स के क्षेत्र में नंबर 2 कंपनी के रूप में स्थापित हैं।  “ग्रेट प्लेस टू वर्क” के तहत आने वाले कंपनियों की सूची में अब यह शीर्ष पर हैं।

विज्ञापन
Private Jobs : job alert sis security bihar jharkhand new job bihar news
एसआईएस की वर्षगांठ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एस.आई.एस. 12,000 करोड़ से अधिक की सूचीबद्ध (एनएसई, बीएसई) एक कंपनी है जो पूरे भारतवर्ष, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और न्यूजीलैंड में कार्यरत हैं। इसकी स्थापना  1974 में बिहार की राजधानी पटना में हुई थी। आज यह कंपनी भारत के शीर्ष पांच निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं में अपना स्थान रखती है, जिसमें 284000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। हमारी बेहतर कार्य संस्कृति और वातावरण के कारण आज एसआईएस देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं में से एक है। यह बातें एसआईएस ग्रुप के अध्यक्ष आर के सिन्हा ने कंपनी की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर कही। यह कार्यक्रम पटना के होटल मौर्य में आयोजित किया गया। एजीएम की अध्यक्षता समूह के संस्थापक अध्यक्ष एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य रवीन्द्र किशोर सिन्हा जी ने की।

विज्ञापन


सुरक्षा एवं सुविधा प्रबंधन के क्षेत्र में बनी नंबर वन कंपनी
एसआईएस ग्रुप के अध्यक्ष आर के सिन्हा ने इस मौके पर कहा कि वित्तीय क्षेत्र में उथल-पुथल के बावजूद, कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024 में एक संतोषजनक प्रगति हासिल की, इसके लिए सभी कर्मचरियों को बधाई| उन्होंने कहा कि आज एसआईएस भारत में सुरक्षा एवं सुविधा प्रबंधन के क्षेत्र में नंबर वन की कंपनी बन गई है एवं कैश लोजिस्टिक्स के क्षेत्र में नंबर 2 कंपनी के रूप में स्थापित हैं।उन्होंने यह भी कहा कि 22000 से अधिक ग्राहक संस्थानों एवं 62000 से अधिक स्थानों पर एसआईएस 293 शाखाओं के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आर के सिन्हा ने एस.आई.एस. की अंगीभूत कंपनी वी प्रोटेक्ट के कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज यह कंपनी 23000 से ज्यादा कनेक्शन के साथ भारत की सबसे बड़ी अलार्म मोनिटरिंग एवं रिस्पांस कंपनी के रूप में स्थापित होने को अग्रसर है। आर के सिन्हा ने कहा कि एसआईएस ग्रुप ने वित्तीय वर्ष 2024 में अपने इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया है। कंपनी का राजस्व ₹ 12,261 करोड़ एवं EBITDA ₹ 585 करोड़ हो गया। एसआईएस ग्रुप का राजस्व वित्तीय वर्ष 2023 के ₹11,346 करोड़ से 8% बढ़ कर वित्तीय वर्ष 2024 में ₹12,261 करोड़ का हो गया है।
विज्ञापन


अब यह होंगे फायदे 
इस मौके पर एस.आई.एस. के समूह प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि एस.आई.एस समूह इसी तरह ऊंचाइयों की ओर बढ़ता रहेगा और सुरक्षा सेवाओं, सुविधा प्रबंधन और कैश लोजिस्टिक्स के क्षेत्र में एक अग्रणी उद्योग बनेगा और अपने कर्मचारियों और निवेशकों को पुरस्कृत करता रहेगा। उन्होंने सुरक्षा, सुविधा प्रबंधन के विकास में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए एस.आई.एस द्वारा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश की जानकारी दी| उन्होंने कहा कि कंपनी इसी तरह आगे भी सुरक्षा और सुविधा प्रबंधन में मजबूत और स्थिर विकास के लिए अग्रसर रहेगी, क्योकि कंपनी के पास प्रभावी संसाधन, सकारात्मक महत्वाकांक्षा और कुशल प्रबंधन है। इस साल कंपनी ने SIS Ventures के तहत Entitled एवं Emoha में निवेश किया है| Entitled एक टेक इनेबल्ड कंपनी है जो निम्न वर्ग के लोगो को सस्ते दर पर ऋण देती है एवं Emoha समाज के बुजुर्ग लोगो की देखभाल के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि एसआईएस के कर्मचारियों को गर्व है कि वह “ग्रेट प्लेस टू वर्क” के तहत आने वाले कंपनियों की सूची में शीर्ष पर हैं। निदेशक मंडल, शेयरधारकों और कर्मचारियों ने आज इस बात का जश्न मनाया कि एस.आई.एस. भारत के सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed