{"_id":"5faa360be0f51c3c2b20cd7b","slug":"prime-minister-narendra-modi-done-12-rallies-on-which-seat-nda-and-mahagathbandhan-is-leading","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election Result : चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने की 12 रैलियां, जानिए उन सीटों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election Result : चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने की 12 रैलियां, जानिए उन सीटों का हाल
Tue, 10 Nov 2020 12:11 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव : छपरा में रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 12 चुनावी रैलियां की। प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अक्तूबर को चुनाव प्रसार अभियान शुरू किया और तीन नवंबर यानि कि दूसरे चरण के मतदान के दिन आखिरी चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने 23 अक्तूबर को सासाराम, गया और भागलपुर में रैली की।
विज्ञापन
28 अक्तूबर को मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पटना में रैली की। एक नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में रैली की और तीन नवंबर को पश्चिम चंपारण, सहरसा और फारबिसगंज में रैली की। 101 सीटों में एनडी के हिस्से 59 सीटें जबकि महागठबंधन के खाते में 42 सीटें आईं। आइए जानते हैं इन सीटों पर एडनडीए और महागठबंधन में कौन-कहां से आगे है...
विज्ञापन
1. सासाराम
- सासाराम, दिनारा, नोखा, डेहरी से राजद आगे
- चेनारी, करगहर से कांग्रेस आगे
- काराकाट से सीपीआई (एमएल) आगे
- बेलागंज, अतरी, बाराचट्टी और गुरुआ से राजद आगे
- गया शहरी, वजीरगंज, बोधगया से भाजपा आगे
- इमामगंज से हम पार्टी आगे
- गोपालपुर, सुल्तानगंज, नाथनगर से जदयू आगे
- बीहपुर, पीरपैंती, भागलपुर से भाजपा आगे
- कहलगांव से कांग्रेस आगे
- गौरा बौरम, अलीनगर से वीआईपी आगे
- बेनीपुर और बहादुरपुर से जदयू आगे
- दरभंगा ग्रामीण से राजद आगे
- दरभंगा से भाजपा आगे
- औराई विधानसभा, बरुराज और पारू से भाजपा आगे
- बोचहां और साहेबगंज से वीआईपी आगे
- मीनाकांटी से सीपीआई (एमएल) आगे
- पुर, कुढ़नी से राजद आगे
- मुजफ्फरपुर से कांग्रेस आगे
- सकरा से जदयू आगे
- दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना सिटी, फतुहा पांच सीटों पर भाजपा आगे
- मोकामा, बख्तियारपुर, दानापुर, मनेर, मसौढ़ी पांच सीटों पर राजद आगे
- फुलवारी और पालीगंज पर सीपीआई (एमएल) आगे
- बाढ़ और बिक्रम सीट पर कांग्रेस आगे
- एकमा, बनियापुर, छपरा, परसा से राजद आगे
- तरैया, गढ़का, अमनौर और सोनपुर से भाजपा आगे
- मांझी से सीपीआई (एम) आगे
- मढ़ौरा से जदयू आगे
- रक्सौल, हरसिद्धी, गोविंदगंज, पिपरा, मधुबन, मोतिहारी और ढाका से भाजपा आगे
- सुगौली, नरकटिया, कल्याणपुर, चिरैया से राजद आगे
- केसरिया से जदयू आगे
- कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर से जदयू आगे
- मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, उजियारपुर और हसनपुर से राजद आगे
- बिभूतिपुर से सीपीआई (एम) आगे
- रोसड़ा से भाजपा आगे
- रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया और बेतिया से भाजपा आगे
- वाल्मीकिनगर और सिकटा से जदयू आगे
- सिमरी बख्तियारपुर से वीआईपी आगे
- सोनवर्षा से जदयू आगे
- सहरसा से भाजपा आगे
- महिषी से राजद आगे
- नरपतगंज, फारबिसगंज, जोकीहाट और सिकटी से भाजपा आगे
- अररिया से जदयू आगे
- रानीगंज से जदयू आगे