फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   present sear sharing of bihar vidhan parishad and vidhan sabha after new MLC bihar oath ceremony before nitish

Bihar : जदयू अब कहीं नंबर वन नहीं; शपथ के साथ विधान परिषद् में BJP सबसे बड़ी, विस में पहले ही राजद सर्वाधिक

Wed, 10 May 2023 12:53 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 10 May 2023 12:53 PM IST
सार

Bihar Politics : जनता दल यूनाईटेड (JDU) बिहार के दोनों में से किसी सदन में ऊपर नहीं रही। 2020 के चुनाव के पहले की स्थितियों से पूरी तरह उलट जैसी परिस्थिति सामने है। बुधवार को शपथ ग्रहण के साथ बिहार विधान परिषद् में भाजपा नंबर वन हो गई है।

विज्ञापन
present sear sharing of bihar vidhan parishad and vidhan sabha after new MLC bihar oath ceremony before nitish
नए विधान परिषद् के नव निर्वाचित सदस्यों और सभापति व उप मुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के पहले बिहार विधान परिषद् के नव-निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक हुए। इसके साथ ही वह इस बात के भी गवाह बन गए कि अब उनकी पार्टी जनता दल यूनाईटेड (JDU) बिहार के दोनों में से किसी सदन में ऊपर नहीं रही। 2020 के चुनाव के पहले की स्थितियों से पूरी तरह उलट जैसी परिस्थिति सामने है। बुधवार को शपथ ग्रहण के साथ बिहार विधान परिषद् में जदयू से ज्यादा सदस्यों की संख्या भाजपा की हो गई। बिहार विधानसभा में पहले ही जदयू तीसरे नंबर पर है। वहां जदयू के साथ सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पहले नंबर पर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन


दो-दो सीटें भाजपा-जदयू ने जीती, एक में पीके समर्थित
बुधवार को गया स्नातक सीट से नव-निर्वाचित अवधेश नारायण सिंह (BJP), सारण स्नातक क्षेत्र के नव-निर्वाचित वीरेंद्र नारायण यादव (JDU), कोसी शिक्षक सीट से नव-निर्वाचित डॉ. संजीव कुमार सिंह (JDU), गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नव-निर्वाचित जीवन कुमार (BJP) ने शपथ ली। पिछले दिनों हुए पांच सीटों के चुनाव में दो-दो सीटें भाजपा और जदयू को मिली थीं, जबकि एक सीट प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार आफाक अहमद ने अपने नाम की थी। आफाक पहले ही शपथ ले चुके हैं।
विज्ञापन


24 सदस्यों के साथ परिषद् में भाजपा नंबर वन
सत्तारूढ़ जदयू के विधान परिषद् में 24 सदस्य थे। अब इस चुनाव में दो की जीत के बावजूद जदयू के सदस्यों की संख्या 23 रह गई है। भाजपा के सदस्यों की संख्या पहले 23 थी। उसके दो सदस्य निर्वाचित हुए, लेकिन नए सदस्य एक बढ़ने से संख्या 24 हो गई। विधान परिषद् में राजद के 14, कांग्रेस के चार, सीपीआई, हम और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के एक-एक सदस्य हैं। इसके अलावा छह सदस्य निर्दलीय हैं। इन चुनावों के आसपास ही उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू से इस्तीफा देते हुए विधान परिषद् की सीट भी छोड़ी थी, लेकिन इस सीट पर उप-चुनाव नहीं हो सका है। यह सीट खाली है अभी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed