{"_id":"5e32fcb68ebc3e4add5fe595","slug":"prashant-kishor-expelled-from-jdu-deve-gowda-jds-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जदयू से निष्कासित प्रशांत किशोर अगले पखवाड़े खोलेंगे अपना पत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जदयू से निष्कासित प्रशांत किशोर अगले पखवाड़े खोलेंगे अपना पत्ता
Thu, 30 Jan 2020 09:26 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 30 Jan 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
प्रशांत किशोर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले के बाद जदयू से निष्कासित प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि वह भविष्य की योजनाओं का खुलासा अगले पखवाड़े करेंगे। पीके ने कहा कि वह पटना में 11 फरवरी को भविष्य की अपनी योजनाओं का एलान करेंगे और उससे पहले वह किसी से बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण किशोर के साथ-साथ पवन वर्मा को भी पार्टी से निकाल दिया गया है। दरअसल नए बने नागरिकता कानून को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पार्टी के रुख पर दोनों नेताओं ने बार-बार सवाल उठाए। यहां तक कि वर्मा ने दिल्ली चुनाव में भाजपा के साथ पार्टी के गठबंधन पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
वहीं प्रशांत किशोर ने सीएए और एनआरसी पर पार्टी से अपने मतभेद जाहिर किए। उसके बाद जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने दोनों नेताओं से कहा था कि वह पार्टी छोड़कर जहां भी जाना चाहें जा सकते हैं।
विज्ञापन
इस बीच देवगौड़ा की जेडीएस पार्टी भी प्रशांत किशोर को अपनी ओर करने में लगी हुई है। वहीं, आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह पार्टी में आ सकते हैं। उनका आरजेडी में स्वागत है।