Crime News: मंदिर की जमीन पर घर बनाने से रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिस कर्मी घायल, आठ लोग गिरफ्तार
Crime News: बेतिया में मंदिर की जमीन पर घर बनाने से रोकने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया है। जिसमें होमगार्ड के दो जवान घायल हो गए। घटना जिले के मैनाटाड़ प्रखंड के इनरवा थाना क्षेत्र के दिउलिया गांव की है। वहीं पुलिस ने आठ लोगों को इस मामले में धर दबोचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दिउलिया गांव में मंदिर की जमीन पर कुछ लोग घर बना रहे थे। जिस पर इनरवा पुलिस को आपत्ति की शिकायत मिली थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए इनरवा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने घर बनाने वालों को खबर भेज थाना पर कागजात के साथ आने को कहा था।
लेकिन पुलिस की बात को अनसुना करते हुए कतिपय लोग अपने जमीन का दावा कर घर बना रहे थे। मामले की जांच करने इनरवा थानाध्यक्ष बसंत कुमार दलबल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही घर बनाने वाले लोग आक्रोशित हो गए और एकाएक पुलिस पदाधिकारी और जवानों पर हमला बोल दिया। पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई।
इधर पुलिस टीम पर लाठी पत्थर से हमला करने के मामले में होमगार्ड के जवान गुलाब यादव और अमर कुंवर घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इनरवा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला बोलने, गाली गलौज करने, हथियार छिनने, महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने के सुसंगत धाराओं के तहत दिउलिया के कृष्णा राम, मुरारी राम, मुन्ना राय, मुकेश राम, रीता देवी, सरस्वती देवी, मंजू देवी और रीना देवी और 20-25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।