फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   police team attacked jahanabad 6 injured suspect on run

Jehanabad: पुलिस टीम पर भयंकर हमला; 6 जवान घायल, आरोपी फरार

Thu, 29 May 2025 11:35 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 29 May 2025 11:35 AM IST
सार

जहानाबाद के परस बीघा थाना के तुरकौल गांव में पुलिस टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो दारोगा और कुल छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें एक महिला दारोगा की हालत बहुत गंभीर है। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
police team attacked jahanabad 6 injured suspect on run
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद के परस बीघा थाना के तुरकौल गांव में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो दारोगा और कुल 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एक महिला दारोगा की हालत गंभीर है। सभी घायल पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, महिला जेई पल्लवी कुमारी ने 24 मई को नहर परियोजना की जांच के दौरान उसी गांव के एक युवक गौरी शंकर सिंह द्वारा छेड़छाड़ और मोबाइल छीनने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी पर गई थी।
विज्ञापन


जब पुलिस टीम गांव में छापेमारी कर रही थी, तो आरोपी के परिवार वालों और झारखंड के एक पुलिस जवान नरेंद्र सिंह ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई और पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ के बीच आरोपी भागने में भी सफल रहा।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी के पटना के कार्यक्रम का समय बदला; चार घंटे तक बंद रहेंगे कई मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन



घायल पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर ब्यूटी कुमारी, बबलू सिंह, सिपाही नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार सिंह, रविशंकर कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने झारखंड के पुलिस जवान नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने कहा है कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में पुलिस की छावनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed