{"_id":"68518b9e3b8fb7a3870907f3","slug":"police-jawan-shot-himself-in-kaimur-last-farewell-given-with-guard-of-honour-in-bhabua-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कैमूर में पुलिस जवान ने खुद को मारी गोली, भभुआ में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कैमूर में पुलिस जवान ने खुद को मारी गोली, भभुआ में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
Tue, 17 Jun 2025 09:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:08 PM IST
सार
कैमूर जिले के भगवानपुर पुलिस लाइन में तैनात दंगा नियंत्रण दस्ता के जवान अमलेश कुमार ने अपने बैरक में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इलाज के लिए बनारस ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सिपाही को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भगवानपुर पुलिस लाइन में सोमवार को हुई पुलिस जवान की आत्महत्या की घटना ने पूरे कैमूर जिले को झकझोर कर रख दिया। मृतक पुलिस जवान अमलेश कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम वाराणसी से पोस्टमार्टम के बाद भभुआ पुलिस लाइन लाया गया, जहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर मृतक के परिजन, पुलिस अधिकारी और जवानों की मौजूदगी में माहौल बेहद गमगीन रहा।
बैरक में खुद को मारी थी गोली
जानकारी के अनुसार, सोमवार को भगवानपुर पुलिस लाइन स्थित दंगा नियंत्रण दस्ते के जवान अमलेश कुमार (पुत्र ब्रह्मदेव यादव, निवासी भरकुहुआ गांव, बरहट थाना, जमुई) ने अपने ही बैरक में खुद को गोली मार ली थी। गोली चलने की आवाज सुनकर उसके साथी जवान राजू ने खिड़की से देखा और शोर मचाया। घायल जवान को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बनारस रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
शव पहुंचते ही पुलिस लाइन में पसरा मातम
शाम 4 बजे जैसे ही जवान का शव भभुआ पुलिस लाइन पहुंचा, वहां शोक की लहर दौड़ गई। एसपी हरिमोहन शुक्ला, डीएसपी, भभुआ थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मृतक के पिता, बड़े भाई और चाची रो रोकर बेसुध हो गए। जवान के पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंपकर अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मछलियों से भरी वैन सड़क पर पलटने से मची लूट, पुलिस ने मौके से लोगों को खदेड़ा, चालक घायल
आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि मृतक अमलेश कुमार ने 2022 में भभुआ में बतौर जवान योगदान दिया था और दंगा नियंत्रण दस्ता में तैनात था। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।