फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police cancharge nishads in Patna

उग्र हुए निषादों पर पुलिस ने भांजी लाठी, फायरिंग

Sat, 05 Sep 2015 09:37 AM IST
Updated Sat, 05 Sep 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
Police cancharge nishads in Patna

निषाद समाज के ‘निषाद अधिकार मार्च’के दौरान शुक्रवार को पुलिस से हुई झड़प के बाद हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस को न केवल लाठीचार्ज करना पड़ा, बल्कि हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।

विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार को मुकेश सहनी के नेतृत्व में गांधी मैदान से राजभवन तक प्रस्तावित निषाद मार्च में हजारों निषाद बंधु शामिल हुए।

मार्च को गांधी मैदान के निकट जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोक दिया। लेकिन, प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ते रहे। उन्हें रोकने के लिए जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तो वह पुलिस से भी भिड़ गए।
विज्ञापन

दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़

Police cancharge nishads in Patna

इसमें करीब एक दर्जन प्रदर्शनकारी घायल हो गए। इसके बाद मार्च में शामिल लोगों ने डाकबंगला चौक तक सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस पर पथराव किया। इतना ही नहीं उनमें से कुछ ने फायरिंग भी की।

फायरिंग की आवाज के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और स्थिति पर नियंत्रण के लिए पहले आंसू गैस के गोले छोड़े बाद में दस राउंड हवाई फायरिंग भी की।

तब जाकर हालात काबू में अए। निषाद मार्च के नेता मुकेश सहनी सहित अनेक प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed