फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police arrested two miscreants after disclosing the murder case from mobile tower location in Samastipur

Bihar Crime: शादी में गोली लगने से हुई थी युवक की मौत, मोबाइल टावर लोकेशन से हत्याकांड का खुलासा; दो गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2023 07:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Jul 2023 07:58 PM IST
सार

Bihar News: एसपी ने बताया कि मामला खुलासा होने के बाइ इस मामले में अब पीड़ित परिवार के लोगों ने अपना बयान दिया है। जिस आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है।
 

विज्ञापन
Police arrested two miscreants after disclosing the murder case from mobile tower location in Samastipur
हत्याकांड के खुलासे के दौरान एसपी विनय तिवारी और टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर में अपराधी का मोबाइल टावर लोकेशन मोरवा के खुदनेश्वर स्थान मंदिर मिला तो दफन हो चुके हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया। घटना के 20 दिनों बाद पुलिस ने इस हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज करते हुए हत्या में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्तौल और आठ गोलियां बरामद की हैं। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान वैनी थाने के कुबौली राम गांव के निवासी किशन कुमार उर्फ छोटू सम्राट और पीयूष चौधरी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


शव का अंतिम संस्कार भी कर चुका था परिवार
एसपी विनय तिवारी ने बताया कि बंगरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। कुबौली राम के किशन कुमार उर्फ छोटू के पिस्तौल से गत तीन जुलाई को मोरवा के खुदनेश्वर स्थान मंदिर में एक युवक की गोली लगने से मौत हुई है। हालांकि परिवार के लोग शव का दाह संस्कार भी कर चुके हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस सूचना के आधार पर काम कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की छोटू सम्राट गांव में हथियार के साथ छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के मोबाइल का टावर लोकेशन मिलने पर तीन जुलाई को उसके अपने तीन दोस्तों के साथ खुदनेश्वर स्थान मंदिर में जाने की बात की पुष्टि हुई। उसके साथ कुबौली गांव के ही प्रत्यूष कुमार और पीयूष चौधरी भी थे।
विज्ञापन


कॉर्क करने के दौरान चली गोली युवक को लगी
पुलिस ने बताया कि शादी के दौरान पीयूष के पास एक देसी पिस्तौल था। उसे सभी खोल-बंद कर देख रहे थे। इसी दौरान जब पिस्तौल छोटू सम्राट के हाथ में आया तो कॉर्क करने के दौरान गोली फायर हो गई। फायर गोली प्रत्यूष पेट में जा लगी। उसके बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए पटना तक ले गए। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। मौत के बावजूद परिवार के लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी। शव का अंतिम संस्कार तक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के दबंग होने की वजह से चुप रह गए पीड़ित
एसपी ने बताया कि मामला खुलासा होने के बाइ इस मामले में अब पीड़ित परिवार के लोगों ने अपना बयान दिया है। जिस आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आयी है कि घटना में शामिल लोग दबंग है। जिस कारण पीड़ित परिवार के लोग डर सें चुप रह गए। लंेकिन बाद में जब पुलिस ने उनसे संपर्क किया तो वह घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। परिवार वालों के बयान पर ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed