फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Modi: PM Modi's attack on Indi alliance; Congress, RJD, Lalu Yadav, Rahul Gandhi, Lok Sabha Election, Bihar

Bihar: 'इंडी गठबंधन के 'नेता' ने पकड़ी पीएम उम्मीदवार घोषित करने की जिद', PM मोदी का विपक्ष को लेकर बड़ा दावा

Sun, 07 Apr 2024 01:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 07 Apr 2024 01:00 PM IST
सार

Lok Sabha Election : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में जो लोग एक साथ खड़े होते हैं, अलग-अलग राज्यों वही एक-दूसरे को गाली देते हैं। बिहार में तो आपस में ही सिर फुटव्वल मची है।

विज्ञापन
PM Modi: PM Modi's attack on Indi alliance; Congress, RJD, Lalu Yadav, Rahul Gandhi, Lok Sabha Election, Bihar
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवादा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान इंडी गठबंधन, कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के पास न विजन है, न विश्वसनीयता है। दिल्ली में जो लोग एक साथ खड़े होते हैं, अलग-अलग राज्यों वही एक-दूसरे को गाली देते हैं। बिहार में तो आपस में ही सिर फुटव्वल मची है। यह मजबूरी में साथ आए लोग हैं और इनकी मजबूरी का एक ही नाम है- सत्ता का स्वार्थ। इसलिए इनलोगों को सत्ता से दूर रखना जरूरी है। कांग्रेस और राजद को एक भी वोट पाने का हक नहीं है। 

विज्ञापन


पीएम इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई
इंडी गठबंधन इस चुनाव के मैदान में नजर नहीं आ रहे हैं। मैंने जरा पूछताछ कि तो पता चला कि इंडी गठबंधन के वरीष्ठ नेता के गृह में पिछले 15 दिनों से तूफान चल रहा है। वो नेता हठ पकड़ कर बैठे हैं कि जब तक इंडी गठबंधन उन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीवार घोषित नहीं करेगा तब तक वह चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे। अब यह हाल है उनका। वह लोग बता नहीं पा रहे हैं कि उनका नेता कौन है? वो लोग अंदर ही अंदर लड़ रहे हैं। इंडी गठबंधन वाले कहते हैं अभी नहीं चुनाव के बाद प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करेंगे। और, वो नेता कहते हैं कि जब तक मुझे प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं करोगे तब तक मैं रैली में नहीं जाऊंगा। पीएम इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। 
विज्ञापन

मोदी की गारंटी से घबरा रहे हो क्या?
पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता ने कहा है कि मोदी जो आपको गारंटी देता है, उस पर बैन लगना चाहिए। ये लोग कहते हैं, मोदी का गारंटी देना ही गैर-कानूनी है। अरे, इतने डर गए हो क्या? मोदी की गारंटी से घबरा रहे हो क्या? उन्होंने कहा कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है,मोदी मेहनत करने के लिए ही जन्मा है और वो भी 140 करोड़ देशवासियों के लिए। अब तक बहुत हुआ है, बहुत किया है लेकिन मोदी का मन कहता है कि ये तो अभी ट्रेलर है, इतने से हमें रुकना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed