{"_id":"65e0bb4cac866de820068d77","slug":"pm-modi-in-bihar-ban-on-big-vehicles-on-national-highway-pm-narendra-modi-is-coming-to-aurangabad-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Bihar : 2 मार्च को बिहार के इस जिले के नेशनल हाईवे पर रफ्तार को लगेगी ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi in Bihar : 2 मार्च को बिहार के इस जिले के नेशनल हाईवे पर रफ्तार को लगेगी ब्रेक
Thu, 29 Feb 2024 10:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:43 PM IST
सार
Bihar : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 मार्च को बिहार आ रहे हैं। पहले औरंगाबाद और फिर बेगूसराय। इसको लेकर तैयारियां जोरशोर पर हैं। औरंगाबाद प्रशासन ने उस दिन एनएच पर बड़ी गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
औरंगाबाद का एनएच-19
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर औरंगाबाद के नेशनल हाईवे पर रफ्तार को ब्रेक लगाया गया है। वजह है औरंगाबाद से सटे रतनुआ में 2 मार्च को प्रधानमंत्री की सभा है, जिसको लेकर औरंगाबाद जिला प्रशासन ने एक सूचना जारी की है। सूचना के माध्यम से कहा गयाहै कि प्रधानमंत्री की सभा के दिन यानी 2 मार्च को प्रातः 9:00 से शाम 6:00 बजे तक औरंगाबाद में एनएच-19 पर बड़े ट्रेलर, केमिकल, इंडस्ट्रियल कंटेनर, पेट्रोल, डीजल, भरे ट्रक, ट्रैक्टर, भारी मालवाहक आदि वाहनों के आवागमन पर पूरी सख्ती से रोक रहेगी। अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस आदि आपातकालीन वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं रहेगी।
विज्ञापन
कुछ संदिग्ध दिखे तो क्या करें
जिला प्रशासन के द्वारा जारी किये गये सूचना के अनुसार किसी संदिग्ध व्यक्ति या वीवीआईपी मोमेंट से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तुरंत औरंगाबाद पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 06186291016 पर सूचनादें। जिला प्रशासन ने आम जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने साथ कार्यक्रम स्थल पर केवल मोबाइल फोन के अलावा किसी भी तरह की अन्य सामग्री नहीं ले जाएँ। जिला प्रशासन द्वारा तय किए गए इन नियमों का अक्षरशः अनुपालन कराने का संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया गया है।
विज्ञापन