फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Modi Bihar Visit: BJP Senior leaders arrived in Siwan to take stock of the preparations for PM program

Bihar: '52वीं बार बिहार आ रहे पीएम मोदी', तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एनडीए के दिग्गज नेताओं ने ऐसा कहा

Mon, 09 Jun 2025 03:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 09 Jun 2025 03:44 PM IST
सार

PM Modi Bihar Visit: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पीएम मोदी के इस दौरे से सारण प्रमंडल में एनडीए को और मजबूती मिलेगी। जसौली गांव में जनसभा स्थल पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह दौरा बिहार के विकास में एक नया अध्याय जोड़ने की उम्मीद जगा रहा है।

विज्ञापन
PM Modi Bihar Visit: BJP Senior leaders arrived in Siwan to take stock of the preparations for PM program
सीवान में पीएम के कार्यक्रम से पहले बैठक करते एनडीए के वरीय नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीवान दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में आयोजित होने वाली जनसभा में पीएम मोदी बिहारवासियों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए के सभी नेता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। जनसभा की तैयारियों को लेकर आज सीवान के एक निजी होटल में एनडीए सारण प्रमंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, लोजपा (आर), रालोमो और हम के नेताओं सहित सांसद और विधायक शामिल हुए।

विज्ञापन


मंगल पाडेय बोले- बिहार के लिए गौरव का विषय
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि पीएम मोदी का आगमन बिहार के लिए गौरव का विषय है। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम के दौरे से सीवान और बिहार में विकास की गति तेज होगी, और हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ होगा। सीवान, सारण और गोपालगंज सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग जनसभा में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी पीएम का गर्मजोशी से स्वागत करने को तैयार हैं। स्थानीय लोग भी इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन

आवास योजना का लाभ देने के लिए मांगी थी रिश्वत, बीडीओ को 20 हजार घूस लेते निगरानी ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

PM Modi Bihar Visit: BJP Senior leaders arrived in Siwan to take stock of the preparations for PM program
पीएम के कार्यक्रम को लेकर बैठक। - फोटो : अमर उजाला

20 जून को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 52वीं बार बिहार आ रहे हैं। 20 जून को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है। उस दिन सीवान, छपरा और गोपालगंज जिले के लोग प्रधानमंत्री को सुनने आएंगे। उस दिन जितन राम मांझी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed