फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Bribe was demanded for giving benefit of housing scheme in Vaishali, Vigilance arrested BDO, Lalganj

Bihar News: आवास योजना का लाभ देने के लिए मांगी थी रिश्वत, बीडीओ को 20 हजार घूस लेते निगरानी ने किया गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2025 03:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 09 Jun 2025 03:29 PM IST
सार

Vaishali News: बिहार में भ्रष्टाचार का एक बड़ा उदाहरण सामने आया है। यहां, आवास योजना के नाम पर रिश्वत का खेल चल रहा। घूसखोरी की ऐसी पर एक डील पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की नजर थी लेकिन निगरानी ने दबोच लिया। 

 

विज्ञापन
Bihar: Bribe was demanded for giving benefit of housing scheme in Vaishali, Vigilance arrested BDO, Lalganj
निगरानी की टीम ने आरोपी बीडीओ और उसके ड्राइवर को दबोच लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिला में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। लालगंज प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को टीम ने 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बीडीओ नीलम कुमार ने आवास योजना के नाम पर रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में की थी। इसी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई हुई। इधर, बीडीओ की गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। निगरानी की टीम नीलम कुमारी को लेकर पटना रवाना हो गई। 

विज्ञापन


आवास योजना का लाभ देने के नाम पर मांगी रिश्वत
बताया जा रहा है कि बीडीओ नीलम कुमार ने आवास योजना का लाभ देने के एवज में रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने रकम देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी में की। निगरानी की टीम ने पहले शिकायत की जांच करवाई। मामला सही पाया गया। इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। 
विज्ञापन

Bihar Bhumi : दाखिल-खारिज के लिए मांगी 20 लाख रुपये की रिश्वत, अचंल निरीक्षक को तीन लाख लेते निगरानी ने दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलम कुमारी के आवास और कार्यालय में जाल बिछाया
सोमवार को निगरानी विभाग की अलग-अलग टीम लालगंज प्रखंड में पहुंची। इसके बाद बीडीओ नीलम कुमारी के आवास और कार्यालय में जाल बिछाया। इसके बाद जैसे ही पीड़ित ने रिश्वत के नाम पर 20 हजार की रकम आरोपी बीडीओ ने अपने ड्राइवर के जरिए लिया, वैसे ही निगरानी के अधिकारियों ने उसे और उसके ड्राइवर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद नीलम कुमारी और उसके ड्राइवर को आगे की पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया। मामले में डीएसपी ने बताया कि बीडीओ नीलम कुमारी के खिलाफ एक आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें रिश्वत मांगने की जानकारी दी गई थी। जांच के बाद मामला सही पाया गया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed