फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   People thrashed young man on charge of stealing a goat in Muzaffarpur; Then paraded him with shoes garland

Bihar: बकरी चोरी के आरोप में तालिबानी सजा, पहले लोगों ने बांधकर पीटा; फिर जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

Sun, 09 Jul 2023 07:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Jul 2023 07:43 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि दीपक दास के घर देर रात साइकिल और बकरी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरी के समय गांव में दो ट्रांसफॉर्मर से लाइन काट दी गई थी। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने युवक का सिर मुंडवा कर कालिख पोती और उसे पूरे गांव में घुमाया।

विज्ञापन
People thrashed young man on charge of stealing a goat in Muzaffarpur; Then paraded him with shoes garland
वायरल हुए वीडियो का स्क्रीनग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक युवक को बकरी चोरी के आरोप में तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, कुछ लोगों ने पहले युवक को बांधा फिर जमकर पीटा। फिर उसका सिर मुंडवा कर कालिख भी पोती। उसके बाद गले में चप्पल-जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। यह वायरल वीडियो गायघाट प्रखंड के शिवदाहा बरैल गांव का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कानून हाथ में लिया
जानकारी के मुताबिक, शिवदाहा बरैल गांव में एक युवक को बकरी चोरी के आरोप में कुछ ग्रामीण पकड़ लेते हैं। फिर उसकी लात-घूंसों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई की जाती है। फिर उसके बाल भी काट दिए गए। कानून को हाथ में लेने वाले ये ग्रामीण यहीं नहीं रुके, बल्कि उसके साथ की गई बदसलूकी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल तक कर दिया। पिटने वाला युवक गांव का ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दीपक दास के घर देर रात साइकिल और बकरी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरी के समय गांव में दो ट्रांसफॉर्मर से लाइन काट दी गई थी। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने युवक का सिर मुंडवा कर कालिख पोती और उसे पूरे गांव में घुमाया। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना गायघाट से सामने आई है। जहां पंचायत ने चोरी के आरोप में युवक को तालिबानी सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति गुलाबी रंग की शर्ट पहने हुए है। पीले रंग का गमछा सिर में बांधे हुए है। नीले रंग का पैंट और गुलाबी चप्पल पहनकर हाथ में सफेद रंग का कुछ थामे हुए है। उसे वह आरोपी युवक के सिर पर लगा रहा है। आरोपी युवक जमीन पर बैठा है। उसके गले में चप्पलों की माला है। वहीं, आसपास कुछ बच्चे और अन्य लोग हैं। लेकिन, कोई भी उस व्यक्ति को ऐसा करने से रोक नहीं रहा है। टीका चंदन करने के बाद आरोपी युवक को गांव में भी घुमाया जा रहा है। आगे कुछ लोग ढोल की तरह कुछ बजा रहे हैं। पीछे आरोपी युवक चल रहा है। वहीं, घर के बाहर से लोग तमाशा सा देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed