{"_id":"659d346cde7b5a27a3043ab3","slug":"youth-from-nalanda-in-haryana-dies-under-suspicious-circumstances-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: हरियाणा में नालंदा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: हरियाणा में नालंदा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े
Tue, 09 Jan 2024 05:26 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 09 Jan 2024 05:26 PM IST
सार
Bihar News: हरियाणा के रोहतक में काम कर रहे नालंदा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद एंबुलेंस के जरिये नालंदा पहुंचे मृतक के शव को परिजनों ने सड़क पर रखकर जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाए।
विज्ञापन
नालंदा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव के पास मंगलवार को ग्रामीणों ने एक मजदूर के शव को बिहटा-सरमेरा टू-लेन सड़क पर रख जाम कर दिया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतरकर शव का पोस्टमार्टम और मुआवजे की मांग करने लगे। मृतक की पहचान सोसन्दी गांव निवासी राज कुंडल पासवान के (35) वर्षीय पुत्र श्याम पासवान के रूप में की गई है। मृतक हरियाणा के रोहतक में रहकर आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता था। 15 दिन पूर्व ही वह घर से वापस काम के लिए रोहतक गया था।
विज्ञापन
शव को हरियाणा से बिहार भेजा
इधर, घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा पिछले 20 वर्षों से आइसक्रीम फैक्ट्री रोहतक में काम करता था। वे अपने बेटे के शव को पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके की उनके बेटे की मौत सड़क हादसे में हुई है या उसे मारा गया है। उन्होंने बताया कि 3 दिन से वह रोहतक में ही इलाजरत था, जब उसकी मौत हुई तो वहां से शव को एंबुलेंस के जरिये बिहार भेजा गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
वहीं सड़क जाम की सूचना पर रहुई बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझा बुझाकर मामलें को शांत करवाया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन