{"_id":"65e9b456adc102959508d065","slug":"young-man-shot-dead-over-minor-dispute-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime News: बाजार में हुई थी मोटरसाइकिल की टक्कर, घर पर समझाने गया तो मार दी गोली, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime News: बाजार में हुई थी मोटरसाइकिल की टक्कर, घर पर समझाने गया तो मार दी गोली, हुई मौत
Thu, 07 Mar 2024 06:04 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 07 Mar 2024 06:04 PM IST
सार
Bihar Crime News: नालंदा में गुरुवार को मामूली विवाद में बदमाश ने युवक की गोली मार हत्या कर दी। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी मल विगहा मोहल्ले की है। मृतक की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी मल बीघा मोहल्ला निवासी मोहम्मद निजाम के 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद निसार के रूप में हुई है। जबकि गोलीबारी की घटना में मोहम्मद अब्बास का पुत्र मोहम्मद आदिल एवं मोहम्मद निजाम का पुत्र मोहम्मद एजाज भी जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
बाजार में हुई थी मोटरसाइकिल की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजा की मोटरसाइकिल से मोहम्मद निसार के घर का एक बच्चा चोटिल हो गया था। इसी बात को लेकर राजा और निसार में तू तू मैं मैं हुई। जब निसार अपने सहयोगी मोहम्मद आदिल एवं मोहम्मद एजाज के साथ राजा के घर पर गया तो, राजा घर के अंदर से पिस्टल निकाल लाया और अंधाधुंध गोलियां चला दी। जिसमें तीन गोली मोहम्मद निसार को लगी है। जबकि मोहम्मद एजाज और मोहम्मद आदिल भी गोली लगने से जख्मी हो गया। गोलीबारी की घटना के बीच मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामलें की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
क्या बोले हिलसा डीएसपी
हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उत्तरी मलबीघा में गोलीबारी की घटना हुई है। सूचना मिलने के उपरांत इस्लामपुर थाना की पुलिस तुरंत मौका ए वारदात पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। तब यह मामला सामने आया कि थोड़ी देर पहले राजा और निसार के बीच मोटरसाइकिल लड़ने का कुछ विवाद हुआ था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
उसी के बाद जब निसार राजा के घर पर उसे समझाने पहुंचा तो राजा ने हथियार निकाल कर उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें कुल तीन गोली लगने की बात सामने आई है। निसार को इलाज के लिए इस्लामपुर पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां उसके इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई। घटनास्थल से राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन