फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Woman injured in road accident in Nalanda died during treatment in Patna

Bihar: नालंदा में सड़क हादसे में घायल हुई महिला की अस्पताल में मौत, पटना जाते हुए अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

Sat, 15 Apr 2023 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Apr 2023 04:20 PM IST
सार

नालंदा में शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने अपने नाती के साथ पटना जा रही महिला को कुचल दिया था। उसके बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल हुए महिला और युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां शनिवार को पटना के निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई। इसके बाद हिलसा थाना पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
Woman injured in road accident in Nalanda died during treatment in Patna
मृतका बेबी देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में शुक्रवार को अज्ञात वाहन से कुचलकर घायल हुई महिला की मौत शनिवार को पटना के निजी अस्पताल में हो गई। मामला हिलसा थाना क्षेत्र के ब्रह्म स्थान के पास का है। मृतका की पहचान बलभद्र सराय गांव निवासी स्वर्गीय अवधेश कुशवाहा की पत्नी बेबी देवी (42) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बेबी देवी अपने बड़े नाती के साथ बाइक से बेटी के घर पटना जा रही थीं। वह छोटे नाती के बर्थडे समारोह में शामिल होने जा रही थीं। इसी बीच शुक्रवार को ब्रह्म स्थान के पास पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में महिला और उसका नाती गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार को महिला की मौत हो गई। वहीं, युवक का अब भी इलाज जारी है।
विज्ञापन



शवगृह के बाहर इंतजार करते परिजन

बेबी देवी की मौत की खबर जैसे ही घर वालों को मिली, परिवार में मातम छा गया। परिवार वालों के विलाप से गांव का माहौल गमगीन हो गया। वहीं, हिलसा थाना अध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed