फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Barh News: Woman's Body Recovered from Well in Mokama Tal; Identity Undetermined; Accident or Suicide

Bihar News: मोकामा टाल में कुएं से महिला का शव बरामद, नहीं हुई पहचान; हादसा या खुदकुशी के बिंदु से जांच शुरू

Mon, 13 Apr 2026 09:19 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 09:19 PM IST
सार

Barh News: मोकामा के मरांची टाल में कुएं से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। पहचान नहीं हो सकी है और शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस हादसा या खुदकुशी समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Barh News: Woman's Body Recovered from Well in Mokama Tal; Identity Undetermined; Accident or Suicide
कुएं से मिला अज्ञात महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के मोकामा अंतर्गत मरांची थाना क्षेत्र के टाल इलाके में एक महिला का शव कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में हलचल मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शियों ने देखी थी महिला की गतिविधि
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला एक थैला लेकर टाल की ओर जा रही थी। उस समय क्षेत्र में फसल कटाई का कार्य चल रहा था, जिससे कई किसान और मजदूर मौजूद थे। लोगों ने महिला को कुएं की तरफ जाते देखा, लेकिन थैला होने के कारण यह समझा गया कि वह किसी स्वजन को खाना देने जा रही होगी।
विज्ञापन

 
अचानक मिली गिरने की सूचना
कुछ ही देर बाद यह सूचना मिली कि महिला कुएं में गिर गई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला अनजाने में कुएं में गिरी या उसने खुदकुशी की। इसको लेकर संशय बना हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंए में गिरकर मौत
 
घटना की जानकारी मिलते ही मरांची थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद एसडीपीओ-1 रामकृष्ण भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला।


पढ़ें- बिहार में दरिंदगी की इंतहा: पुल के नीचे मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद तेजाब से जलाने की आशंका
 
पहचान की कोशिश और प्रारंभिक जांच
अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जांच के दौरान महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला कुएं में गिरने से मौत का प्रतीत हो रहा है।
 
पुलिस हादसा, खुदकुशी समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed