फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   two-inch-cracks-appeared-in-the-repaired-road-of-NH-30A. bihar news patna

Bihar: मरम्मत के दो दिन बाद ही बाढ़-हरनौत हाईवे पर दरारें, अलकतरा नहीं चिपका; लोगों ने कहा- हादसे का डर है

Fri, 02 Jan 2026 07:46 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 02 Jan 2026 07:46 PM IST
सार

Patna News: लोगों का कहना है कि बाढ़-हरनौत-फतुहा सड़क में मरम्मत होने के दो दिन के अंदर ही दरारें दिखने लगी। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द पूरी तरह इसे ठीक करवाए। 

विज्ञापन
two-inch-cracks-appeared-in-the-repaired-road-of-NH-30A. bihar news patna
एनएच 30ए पर दिखी दरारें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बाढ़-हरनौत-फतुहा एनएच-30ए पर मरम्मत के महज दो दिन बाद ही सड़क में करीब दो-दो इंच मोटी दरारें पड़ गई हैं। इससे खासकर बाइक चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण अलकतरा सड़क से ठीक से चिपक नहीं सका, जिससे जगह-जगह दरारें उभर आईं। बाढ़ प्रखंड के सिकंदरपुर गांव के पास सड़क पर आई इन दरारों को देखकर स्थानीय लोग चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर दरारें पड़ी हैं, वहां ढलान और मोड़ भी है, ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

एनएच-30ए

विज्ञापन

एनएच-30ए
 

सड़क की मरम्मत सही तरीके से नहीं की गई
स्थानीय निवासी सादिकपुर गांव के अशोक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत सही तरीके से नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पहले सड़क को बराबर किया जाना चाहिए था, उसके बाद मरम्मत करनी थी। कार्य में लापरवाही बरती गई है। इस सड़क से भारी वाहनों का आवागमन होता है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, इसलिए सड़क की जल्द दोबारा मरम्मत कराई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एनएच-30ए

एनएच-30ए


ट्रक चालक ने लगाया घटिया काम आरोप 
वहीं, एक ट्रक चालक ने मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि घटिया काम के कारण सड़क की स्थिति और खराब हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। मामले को लेकर बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) आशीष कुमार को अवगत कराया गया है। उन्होंने मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed