{"_id":"6989723cb96f7e8b72097dab","slug":"tre-4-candidates-protest-demanding-notification-bpsc-tre-bpsc-exam-bpsc-2026-bpsc-teacher-patna-bihar-news-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना की सड़कों पर जुटेंगे अभ्यर्थी, करेंगे TRE-4 के नोटिफिकेशन की मांग; होगा बड़ा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना की सड़कों पर जुटेंगे अभ्यर्थी, करेंगे TRE-4 के नोटिफिकेशन की मांग; होगा बड़ा आंदोलन
Mon, 09 Feb 2026 11:05 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:05 AM IST
सार
Bihar : आज पटना की सड़कें बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगी। इसकी वजह यह है कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पटना में कार्यक्रम है। वहीं सरकार से नाराज छात्र और शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर एक बड़ा आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में TRE-4 की बहाली की मांग को लेकर छात्र और अभ्यर्थी आज सड़क पर उतरेंगे और विधान सभा का घेराव करेंगे। अभ्यर्थियों ने एलान करते हुए कहा है कि किया है कि अपनी मांगों को लेकर आज वह आन्दोलन करेंगे। यह आंदोलन पटना कॉलेज से शुरू होगा जो बिहार विधानसभा तक जाएगा। आंदोलन करने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि इस आंदोलन में पूरे बिहार के शिक्षक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नितिन नवीन के कार्यक्रम को लेकर बदली रहेगी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, किस रोड पर कब तक बंद रहेगा परिचालन
विज्ञापन
जानिए किस मार्ग से गुजरेगी अभ्यर्थियों की भीड़
बताया जाता है कि आज अभ्यर्थियों की यह भीड़ पटना कॉलेज लगभग 11 बजे निकलेगी। पटना कॉलेज से निकलने के बाद गांधी चौक,मुस्सलमपुर हाट, भीखना पहाड़ी, गोपाल मार्किट, मछुआ टोली से अशोक राजपथ होते हुए गांधी मैदान तक पहुंचेगी। गांधी मैदान से फिर जेपी गोलम्बर तक आना सुनिश्चित हुआ है। आआगे फिर आन्दोलन का रुख क्या होगा यह उस समय निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पप्पू यादव के समर्थन में उतरे शिवानंद तिवारी, गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
छात्र नेता अर्चना कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में चुनाव से पहले सरकार ने दिया था आश्वासन
छात्रों और अभ्यर्थियों का कहना है कि जिस तरह से सत्ता पक्ष अपने निर्धारित तारीखों पर बिहार में चुनाव कराकर अपनी सरकार बना सकती है तो फिर ऐसे में बिहार के युवाओं के भविष्य के साथ वह खिलवाड़ कैसे कर सकती है। सरकार बनने से पहले भी सत्ता पक्ष ने TRE-4 के नोटिफिकेशन की बात की थी, लेकिन सरकार बनने के बाद सत्ता पक्ष यह बात भूल गई। इसलिए जिस तरह से तारीखों का एलान कर के सरकार बनाई जाती है उसी तरह बिहार के युवाओं के लिए विज्ञापन के साथ साथ तिथि जारी कर परीक्षाओं को संपादित किया जाए।
छात्रों और अभ्यर्थियों की मांग
छात्रों और अभ्यर्थियों की मांग है कि TRE-4 में 1 लाख 20 हजार सीटों पर विज्ञापन जल्द जारी हो। इसके साथ ही बीपीएससी के द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सामान्य छात्रों की उम्र 37 वर्ष से बढ़कर 40 किया जाए। लाईब्रेरीयन की बहाली के लिए LET का आयोजन जल्द हो। 26 हजार पद पर कम्प्यूटर शिक्षक की बहाली जल्द हो। शारीरिक शिक्षकों की बहाली अधिकतम सीटों पर जल्द हो।