फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Major theft at Krishna Jewellery Shop in Sasaram, investigation intensified based on CCTV footage

Bihar News: सेंध लगाकर घुसे चोर, ब्रांडेड ज्वेलरी शॉप को कर दिया साफ; सीसीटीवी में कैद हुई लाखों की चोरी

Tue, 13 Jan 2026 10:13 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 13 Jan 2026 10:13 PM IST
सार

Sasaram News: सासाराम में किशना ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस डॉग स्क्वाड और फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News: Major theft at Krishna Jewellery Shop in Sasaram, investigation intensified based on CCTV footage
घटनास्थल की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय सासाराम में बीती रात चोरों ने एक ब्रांडेड ज्वैलरी शोरूम में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो सका है और शोरूम प्रबंधन के अनुसार हेड ऑफिस द्वारा इसकी विस्तृत गणना की जा रही है।

विज्ञापन

 
सूचना मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा
चोरी की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शोरूम का गहन निरीक्षण किया और आसपास के इलाकों का भी जायजा लिया। जांच के दौरान डॉग स्क्वाड की मदद ली जा रही है। शोरूम के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की गई है और पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: भाजपा नेता की कार ने बीटेक छात्र को रौंदा, हुई मौत; इंजीनियर बनने का सपना टूटा, चालक फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
किशना ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में चोर हथियार के साथ शोरूम के अंदर चोरी करते नजर आ रहे हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि चोरों ने कई सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन शोरूम के अन्य कमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो चुकी है।
 
पीछे से सेंध लगाकर किया प्रवेश
जानकारी के अनुसार, चोर शोरूम के पीछे स्थित एक मकान के सहारे छत पर पहुंचे और सीढ़ी के जरिए पिछले हिस्से तक आए। इसके बाद उन्होंने बाथरूम की दीवार काटकर शोरूम में प्रवेश किया। अंदर घुसने के बाद कैश काउंटर में रखी नकदी और शोकेस में मौजूद सोने-चांदी के आभूषण समेटकर चोर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed