{"_id":"6620b12203662729d10a0d58","slug":"the-only-son-of-the-family-died-in-a-road-accident-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojpur News: घर के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, आटा चक्की में गया था पैसा देने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhojpur News: घर के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, आटा चक्की में गया था पैसा देने
Thu, 18 Apr 2024 11:06 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:06 AM IST
सार
Bhojpur: जिले के अगिआंव गांव में बुधवार को अज्ञात वाहन ने एक बालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
बेटे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अगिआंव गांव में बुधवार को अज्ञात वाहन ने एक बालक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसकी रास्ते में मौत हो गई। मृत बालक गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव निवासी स्वर्गीय शशि भूषण शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र रवि कुमार है। वह तीसरी क्लास का छात्र था ।
विज्ञापन
मृत बालक की बड़ी मां शिव कुमारी देवी ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर आटा चक्की में पैसा देने गया था। जब वापस घर लौट रहा था, उसी दौरान अज्ञात गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में जख्मी हालत में सड़क किनारे गिरा हुआ था। इसके बाद राहगीरों ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले गए। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
जख्मी हालत में उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां नाजुक स्थिति में उसे पटना रेफर कर दिया गया। वहीं परिजन सदर अस्पताल से पटना ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन