{"_id":"61b1c0ab3cbbe9248372edba","slug":"tejashwi-yadav-marriage-and-engagement-today-lalu-prasad-yadav-rabri-devi-tej-pratap-yadav-rohini-acharya-will-also-present-rjd","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tejashwi Yadav Marriage: लालू के 'लाल' तेजस्वी ने रचेल संग लिए सात फेरे, परिवार के करीब रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tejashwi Yadav Marriage: लालू के 'लाल' तेजस्वी ने रचेल संग लिए सात फेरे, परिवार के करीब रहे मौजूद
Thu, 09 Dec 2021 04:26 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 09 Dec 2021 04:26 PM IST
सार
लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की आज शादी हो गई। इससे पहले दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित मीसा भारती के फार्महाउस पर उनकी सगाई की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को अपनी होने वाली दुल्हनियां रचेल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले दिन में उनकी सगाई हुई। तेजस्वी यादव की रचेल के साथ सगाई दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित मीसा भारती के फार्महाउस पर हुई। इसके लिए फार्महाउस को सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। इस शादी में राजद के कुछ बड़े नेताओं को भी निमंत्रण मिला था। तेजस्वी की होने वाली पत्नी रचेल हरियाणा की रहने वाली हैं और यह लालू परिवार में होने वाली पहली अंतरजातीय शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त से ही हो रही शादी
जिस लड़की से तेजस्वी की शादी हो रही है वह उनकी दोस्त है। दोनों नई दिल्ली स्थित आरके पुरम दिल्ली पब्लिक स्कूल में साथ पढ़ते थे। लड़की हरियाणा की रहने वाली है और परिवार के साथ दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहती हैं। बताया जा रहा है कि राजश्री पहले एयर होस्टेस भी रह चुकी हैं।
रोहिणी आचार्य ने किया था इशारा
उधर तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी ट्वीट के जरिए शादी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कल ट्वीट कर कहा था कि 'भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला खुशियों से गुलजार घर का आंगन है होने वाला।'
लालू का पूरा परिवार दिल्ली में एकजुट
शादी समारोह में कौन-कौन पहुंच रहा है अभी कोई जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है। लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस मौके पर परिवार से जुड़े सभी खास लोग आ गए हैं। लालू-राबड़ी की सभी सातों बेटियां और दामाद दिल्ली पहुंच चुके हैं।