फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tej pratap yadav with Hundreds of supporters sent postcards to the President Ramnath kovind demanding the release of Lalu Yadav

लालू यादव की रिहाई की मांग हुई तेज, बेटे तेज प्रताप ने शुरू किया अनोखा अभियान

Fri, 12 Feb 2021 07:52 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 12 Feb 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Tej pratap yadav with Hundreds of supporters sent postcards to the President Ramnath kovind demanding the release of Lalu Yadav
तेजप्रताप यादव - फोटो : twitter@Tej pratap yadav

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने अपने बीमार पिता एवं पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की रिहाई की मांग करते हुए अनोखी शैली में एक अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ पटना के बड़े डाकघर की ओर मार्च निकाला। इन सभी लोगों के पास बड़ी तादाद में पोस्टकार्ड थे, जो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम थे। इन सभी पोस्टकार्डों पर जेल में बंद राजद प्रमुख लालू यादव की रिहाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन


तेज प्रताप ने कहा कि हम समाजवादी आंदोलन के हित में यहां लाखों आजादी पत्र लेकर निकले हैं । यह अभियान पूरे बिहार में चलाया जा रहा है और हमें आशा है कि राष्ट्रपति लोगों की आवाज सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के बारे में पूछे जाने पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि निश्चित तौर पर यह तेज प्रताप यादव की निजी पहल है। हालांकि, पार्टी उनका समर्थन करती है क्योंकि यह हमारे निर्विवाद नेता से जुड़ा मामला है।

वहीं, भाजपा ने तेज प्रताप के इस अभियान को लेकर निशाना साधा और इसे राजद के परिवारवाद से जोड़ा।

सुशील कुमार मोदी ने साधा निशाना
भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लालू प्रसाद को एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सजा दी गई है। तेज प्रताप यादव की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि अलग-थलग पड़े राजद के राजकुमार अब राष्ट्रपति को दो लाख पोस्टकार्ड भेजकर न्यायपालिका में अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।


डाक विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि उचित प्रकार से जमा किए गए पोस्ट कोर्ड को नियमानुसार भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि लालू यादव चारा घोटोले से संबंधित कई मामलों में सजा काट रहे हैं। कई बीमारियों से ग्रस्त यादव का वर्तमान में दिल्ली के एम्स में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed