फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tej Pratap yadav taught traffic rules who were skating on road viral video news in Hindi

पटना में तेज प्रताप यादव: सड़क पर स्केटिंग करते बच्चों को समझाए ट्रैफिक नियम, कहा- ट्रेनिंग के लिए पार्क खुलवाऊंगा

Wed, 18 Aug 2021 06:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 18 Aug 2021 06:55 PM IST
सार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मंगलवार को बच्चों को ट्रैफिक के नियम समझाते दिखे। कभी शिव तो कभी कृष्ण के रूप में दिखने वाले तेज प्रताप के इस अवतार को लोग 'ट्रैफिक पुलिस' का बता रहे हैं।

विज्ञापन
Tej Pratap yadav taught traffic rules who were skating on road viral video news in Hindi
तेज प्रताप यादव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तेज प्रताप यादव मंगलवार की सुबह पटना में टहलने निकले थे। इस दौरान ईको पार्क के पास कुछ बच्चे उन्हें सड़क पर स्केटिंग करते दिख गए। इस पर उन्होंने उन बच्चों को बुलाकर समझाया कि सड़क पर स्केटिंग करने से आने जाने वाले लोगों को समस्या होती है। आप लोगों को पार्क में स्केटिंग करनी चाहिए।

विज्ञापन


यादव की इस सीख पर बच्चों ने कहा कि पार्क को ट्रेनिंग के लिए खोला ही नहीं जाता है। इस पर तेज प्रताप ने कहा कि मैं अधिकारियों से बात करके आप लोगों के लिए पार्क खुलवा दूंगा। अब आप पार्क में स्केटिंग का अभ्यास करेंगे। बता दें, तेज प्रताप यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed