फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tej Pratap Yadav Expulsion: Misa Bharti says decision of head of party-family is final, I have nothing to say

Tej Pratap Yadav Expulsion: बहन मीसा बोलीं- पार्टी-परिवार के मुखिया का फैसला अंतिम, मेरे पास कहने को कुछ नहीं

Mon, 26 May 2025 06:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 26 May 2025 06:11 PM IST
सार

Tej Pratap Yadav Expulsion Row: राजद मुखिया लालू यादव द्वारा अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर अब सांसद मीसा भारती की प्रतिक्रिया आई है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Tej Pratap Yadav Expulsion: Misa Bharti says decision of head of party-family is final, I have nothing to say
राजद सांसद मीसा भारती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के राजनीतिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। यही नहीं, उन्होंने तेज प्रताप को परिवार से भी अलग कर दिया। यह कदम बिहार की राजनीति में न सिर्फ एक बड़ा सियासी घटनाक्रम बन गया है, बल्कि यादव परिवार के भीतर गहराते मतभेदों को भी उजागर करता है। इस घटना पर अब तेज प्रताप यादव की बड़ी बहन मीसा भारती की प्रतिक्रिया आई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: लालू यादव के भतीजे ने किया बड़ा खुलासा, कहा- हनी ट्रैप का शिकार हुए तेज प्रताप, इन लोगों ने रची साजिश
विज्ञापन

 
मीसा भारती ने किया पिता के फैसले का समर्थन
तेज प्रताप यादव की बहन और पार्टी की राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरे पिता ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। वह हमारे परिवार के भी मुखिया हैं और जब उन्होंने फैसला कर लिया है, तो मेरे पास इस पर कुछ भी कहने को नहीं है। उनके इस बयान से यह साफ हो गया कि परिवार के अन्य सदस्य भी लालू यादव के निर्णय के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
गौरतलब है कि रविवार को लालू प्रसाद यादव ने बिना किसी सार्वजनिक मंच या प्रेस कॉन्फ्रेंस के यह कड़ा फैसला लेते हुए तेज प्रताप यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया और परिवार से अलग करने की घोषणा भी कर दी। राजद के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला बेहद गंभीर विचार-विमर्श और पारिवारिक तनावों के बाद लिया गया है।



यह भी पढ़ें- Bihar: तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने लालू परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुनाव की वजह से किया जा रहा ड्रामा
 
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लालू प्रसाद का यह निर्णय केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि राजनीतिक मजबूरियों और संगठनात्मक अनुशासन से जुड़ा हुआ है। तेज प्रताप की लगातार विवादास्पद गतिविधियों और पार्टी लाइन से हटकर बयानों ने अंदरूनी असंतोष को जन्म दिया था, जिसकी परिणति अब उनके निष्कासन के रूप में सामने आई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed