फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tej Pratap yadav allegation: Jagdanand singh once again tried to break the party, was prevented from going campaigning with his father

तेज प्रताप का आरोप: मुझे पिता के साथ प्रचार में जाने से रोका गया, जगदानंद कर रहे पार्टी तोड़ने की कोशिश

Wed, 27 Oct 2021 02:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 Oct 2021 02:12 PM IST
सार

तेज प्रताप ने एक बार फिर से जगदानंद सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि जगदानंद सिंह बार-बार पार्टी तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और मुझे पिता के साथ प्रचार करने से रोक दिया है।

विज्ञापन
Tej Pratap yadav allegation: Jagdanand singh once again tried to break the party, was prevented from going campaigning with his father
तेज प्रताप यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लालू यादव के पटना लौटने के बावजूद बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। तेज प्रताप ने एक बार फिर से जगदानंद सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि जगदानंद सिंह बार-बार पार्टी तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और मुझे पिता के साथ प्रचार करने से रोक दिया है। बता दें कि विरासत की लड़ाई को लेकर लालू परिवार में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज प्रताप यादव, जगदानंद सिंह को हटाने के लिए हर संभव कोशिश में लगे हैं।

विज्ञापन


24 अक्तूबर को भी तेज प्रताप ने जगदानंद पर लगाए थे आरोप
24 अक्तूबर को लालू प्रसाद के पटना लौटने के बाद उन्होंने कहा था कि जगदानंद सिंह को जब तक पार्टी से नहीं निकालेंगे, तब तक हमें राजद से कोई मतलब नहीं है। तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पटना एयरपोर्ट पर जगदानंद ने उन्हें धक्का दिया। राजद छात्र युवा के गुंडों के द्वारा भी हमें धक्का दिया गया।  जगदानंद सिंह आरएसएस का आदमी है। हम एक बहुत बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। तेज प्रताप ने साफ कर दिया है कि वह जल्दी ही बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लालू के पटना लौटते ही धरने पर बैठ गए थे तेज प्रताप
गौरतलब है कि इससे पहले, तेज प्रताप यादव तीन साल बाद पटना लौटे अपने पिता लालू से मिलने मां के आवास 10, सर्कुलर रोड पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया। तब वह कुछ सौ मीटर दूर अपने आवास पर लौट गए। कुछ देर बाद वह अपने समर्थकों के साथ आए और धरने पर बैठ गए। उनके समर्थकों के हाथों में 'छात्र जनशक्ति परिषद' के झंडे थे।

तेज प्रताप ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग मुझे मेरे पिता के साथ समय नहीं व्यतीत करने देना चाहते हैं। इसी को लेकर लालू यादव के पटना लौटने के कुछ समय बाद ही तेज प्रताप अपने आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने लालू यादव के आवास के बाहर भी ये कहते हुए प्रदर्शन किया कि आरएसएस के एजेंट मुझे पिता से मिलने नहीं दे रहे हैं। जिसके बाद लालू यादव ने उनसे मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed