{"_id":"60c3eed9eeabe2615f131e47","slug":"tej-pratap-met-manjhi-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी सरगर्मी: बिहार में भी ‘खेला’ के कयास, तेज प्रताप ने की मांझी से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी सरगर्मी: बिहार में भी ‘खेला’ के कयास, तेज प्रताप ने की मांझी से मुलाकात
Sat, 12 Jun 2021 04:46 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Jun 2021 04:46 AM IST
सार
- राजद नेता ने कहा, यदि हम नेता का मन डोल रहा तो महागठबंधन में स्वागत है
- मांझी ने लालू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की तरह ही बिहार में भी एनडीए में ‘खेला’ होने के कयास लगने लगे हैं। इन अटकलों को हवा शुक्रवार को राजद नेता तेज प्रताप यादव की हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से मुलाकात से मिली। मांझी और वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी भाजपा को लेकर हमलावर हैं। इससे एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
मांझी से मुलाकात से पहले तेज प्रताप ने कहा कि यदि हम नेता का मन डोल रहा है तो राजद में उनका स्वागत है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 74वें जन्मदिन पर अपने बधाई संदेश में मांझी ने लालू के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
पिछले मंगलवार को उन्होंने लालू और राबड़ी को शादी की 48वीं सालगिरह की भी बधाई दी थी। राजद का माय समीकरण के साथ-साथ दलितों पर भी फोकस रहा है। हम नेता मांझी भी दलित राजनीति करते हैं। पहले भी वह लालू प्रसाद के साथ रह चुके हैं। मांझी और तेज की बंद कमरे में मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक तेज प्रताप ने मांझी को राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने का न्योता दिया है। मुलाकात के बाद हम नेता ने कहा कि उनकी तेज प्रताप से कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है। सिर्फ संगठन, युवाओं और परिवार के बारे में बात हुई।
इस मुलाकात के बाद तेज ने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है कि अंकल जी से हम मिले हैं। हम लगातार इनसे मिलते और मार्गदर्शन लेते रहते हैं। इधर कोरोना की वजह से काफी दिनों से मुलाकात नहीं हुई थी तो हमने सोचा कि मुलाकात करें। हमारे बीच पारिवारिक संबंध हैं।