फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Sushil Modi says CM Nitish Kumar is happy with the raids on Lalu Yadav family members

ED Raids: लालू यादव के परिवार पर ईडी की छापेमारी को लेकर सुशील मोदी ने कसा तंज, बोले- CM नीतीश कुमार खुश हैं

Mon, 13 Mar 2023 02:33 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Mar 2023 02:33 AM IST
सार

सुशील मोदी ने कहा कि राजद की ओर से तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का जो दबाव था, वह अब खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
Sushil Modi says CM Nitish Kumar is happy with the raids on Lalu Yadav family members
सुशील मोदी

विस्तार

ईडी पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार और उनके सहयोगियों के खिलाफ नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के आरोपों की जांच कर रही है। इसको लेकर बिहार में भाजपा के बड़े नेता सुशील मोदी ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के परिवार वालों पर छापेमारी से सीएम नीतीश कुमार खुश हैं।

विज्ञापन


सुशील मोदी ने कहा कि राजद की ओर से तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का जो दबाव था, वह अब खत्म हो जाएगा। वह चाहते हैं कि तेजस्वी यादव जेल जाएं और इसलिए कह रहे हैं कि सीबीआई तेजी से जांच करे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  तेजस्वी बोले- 600 करोड़ का नया हिसाब लाने से पहले पुराने का तो हिसाब दे देते!
विज्ञापन
विज्ञापन




कई स्थानों पर हुई छापेमारी 
ईडी ने शुक्रवार को दिल्ली में लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में लालू प्रसाद यादव की तीन बेटियों और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं के ठिकानों समेत 20 से अधिक परिसरों पर छापा मारा है। ईडी ने लालू के समधी सपा नेता जितेंद्र यादव के गाजियाबाद स्थित आवास पर भी छापे की कार्रवाई की है। 

तेजस्वी यादव ने दी थी प्रतिक्रिया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दावे के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा कि याद करिए- 2017 में भी कथित 8000 करोड़ का लेन-देन, हजारों करोड़ का मॉल, सैंकड़ों संपत्तियां और अभी चंद महीनों पहले गुरुग्राम में अरबों का WhiteLand कंपनी का UrbanCube मॉल भी मिला था। आगे उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपाई अब कथित 600 करोड़ का नया हिसाब लाने से पहले अपने सूत्रों को पुराने का तो हिसाब दे देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed