अटकलों पर विराम: शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मोदी समर्थित ट्वीट ‘मजाक’, कांग्रेस नहीं छोड़ रहा
- कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी बदलने की अटकलों पर विराम लगाते हुए दी सफाई
- पीएम मोदी के समर्थन में ट्वीट को उनकी ‘घर वापसी’ की कोशिश के रूप में देखा जा रहा था
विस्तार
अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही किए गए अपने मोदी समर्थित ट्वीट को लेकर मंगलवार को सफाई दी है। भाजपा में लौटने की संभावना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मजाक’ के लिए यह टिप्पणी की थी, उनकी पाला बदलने की कोई इच्छा नहीं है। शत्रुघ्न के मोदी समर्थित ट्वीट को उनकी ‘घर वापसी’ की कोशिश के रूप में देखा जा रहा था।
सिन्हा ने रविवार को एक हिंदी में किए गए ट्वीट में कहा था, 'दुनिया में चार तरह के दुखी लोग होते हैं। अपनों दुखों से दुखी, दूसरों के दुख से दुखी, दूसरों के सुख से दुखी और बिना बात खामखां मोदी से दुखी।' इस ट्वीट पर सिन्हा ने कहा, यह मनोरंजन के लिए रविवार का मजाक था। मैं हर रविवार को मनोरंजन के लिए कुछ ट्वीट करता हूं। उसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न तो मेरी कांग्रेस छोड़ने व भाजपा में शामिल होने का मन है और न ही ऐसी कोई इच्छा।
दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं..
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) June 27, 2021
१. अपने दु:खों से दु:खी,
२. दूसरों के दु:ख से दु:खी,
३. दूसरों के सुख से दु:खी,
और
*New Variant*
४. बिना बात खामखां मोदी से दु:खी!
😁😁😂😂