{"_id":"64a2b119c090e5fcd904350a","slug":"shamiullah-released-on-bond-but-will-remain-under-watch-nia-gave-notice-to-appear-in-patna-office-on-july-11-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA Raid: बांड पर छूटे युवक के जमात उत दावा जैसे संगठन से लिंक होने की बात; 11 जुलाई को फिर पेश होने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA Raid: बांड पर छूटे युवक के जमात उत दावा जैसे संगठन से लिंक होने की बात; 11 जुलाई को फिर पेश होने का नोटिस
Mon, 03 Jul 2023 04:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 03 Jul 2023 04:59 PM IST
सार
NIA रविवार को शमीउल्लाह के दो मोबाइल और कुछ किताबें जब्त कर अपने साथ ले गई थी। उस मोबाइल से टीम को कई लीड मिली हैं। इसी कारण शमीउल्लाह को 11 तारीख को NIA ने नोटिस देकर बुलाया। उसे पटना कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन
NIA ने दरभंगा में रविवार को हुई छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ा के काजियाना छोटकी बाजार में रविवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी की थी। उस मामले में शमीउल्लाह को 11 जुलाई को पेश होने को कहा गया है। बता दें कि रविवार को हुई छापामारी के बाद NIA ने शमीउल्लाह को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी उसके बाद पीआर बांड पर उसे छोड़ दिया था। इस दौरान ही उसे नोटिस भी दिया गया था। NIA के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शमीउल्लाह अभी भी जांच के घेरे में है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शमीउल्लाह के संपर्क जमात उत दावा जैसे संगठन से होने की बात सामने आ रही है। NIA रविवार को उसके दो मोबाइल और कुछ किताबें जब्त कर अपने साथ ले गई थी। उस मोबाइल से टीम को कई लीड मिली हैं। इसी कारण शमीउल्लाह को 11 तारीख को NIA ने नोटिस देकर बुलाया। उसे पटना कार्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि एनआईए ISI से जुड़ी लीड पर भी जांच-पड़ताल में लगी हुई है। NIA यह भी पता करने में लगी है कि वह मुंबई के किस व्यक्ति के लिए अनुवाद किया करता था। वहीं, उसके पिता हबीबुल्लाह ने कहा है कि जांच के लिए तैयार हैं। हम जाएंगे उसे लेकर पेशी के लिए। मैं अब भी कह रहा हूं कि मेरा बेटा निर्दोष है।
विज्ञापन