फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   section officer of water resource department dies in road accident, rohtas accident case, rohtas bihar news

Bihar news: सेक्शन ऑफिसर की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Thu, 08 Jan 2026 10:54 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 08 Jan 2026 10:54 AM IST
सार

रोहतास जिले के धौडा़ड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में जल संसाधन विभाग में कार्यरत सेक्शन ऑफिसर रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
section officer of water resource department dies in road accident, rohtas accident case, rohtas bihar news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के धौडा़ड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बक्सर जिले के दफाडीह गांव निवासी जगन्नाथ सिंह के 30 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। रोहित कुमार डेहरी स्थित जल संसाधन विभाग में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात रोहित कुमार अपनी बुलेट बाइक से डेहरी से सासाराम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर लेरूआ पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election: विधानसभा की तरह इस बार बिहार पंचायत चुनाव भी, EVM से पड़ेंगे वोट; और क्या-क्या बदल रहा?

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और धौडा़ड़ थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। परिजनों को सूचना देने के बाद उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया और शव उन्हें सौंप दिया गया।पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed