फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Satta Ka Sangram: Discussion with politicians on Bihar Assembly Elections Vote-seeking issues in Buxar

Satta Ka Sangram: बक्सर में विकास के मुद्दे पर भिड़े राजनेता, महागठबंधन ने कहा- चुनाव में चारों सीटें जीतेंगे

Sun, 12 Oct 2025 04:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Oct 2025 04:34 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। इसी कड़ी में, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को बक्सर पहुंचा। सुबह और दोपहर आम जनता तथा युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दे जाने गए। अब राजनेताओं से चर्चा पक्ष-विपक्ष अपनी बात रख रहे हैं।
 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Discussion with politicians on Bihar Assembly Elections Vote-seeking issues in Buxar
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सियासी पारा हर दिन चढ़ता ही जा रहा है और इस बीच अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बक्सर की धरती पर पहुंच चुका है। गंगा के किनारे बसी इस जमीनी सियासत में जनता की आवाज सबसे बड़ी ताकत है। आज 12 अक्तूबर की शाम को राजनेताओं से जनता के मुद्दे पर सवाल पूछे जा रहे हैं और उनके दावों-वादों को तोला जा रहा है। किसके पक्ष में बह रही है हवा? जनता की उम्मीदें और सवाल क्या हैं? जानिए अमर उजाला के चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ से, जहां हर राय, हर सवाल और हर उम्मीद बन रही है इस चुनावी कहानी का अहम हिस्सा।

विज्ञापन

 
इससे पहले सुबह टीम ने बक्सर के मतदाताओं से खुलकर बातचीत की। चाय की प्याली पर चर्चा के दौरान आम लोगों ने अपनी राय साझा की।
 
चाय पर चर्चा के दौरान मतदाता बोले- जो काम करेगा वो जीतेगा
चाय पर चर्चा के दौरान स्थानीय निवासी संजीव शर्मा ने कहा कि इस बार बक्सर में काफी काम हुआ है। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से सरकार बनाने वाले हैं। एक और व्यक्ति ने कहा कि बक्सर में NDA को जीत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि यहां बहुत विकास हुआ है, नई सड़कें बनी हैं और लोगों को साफ पानी भी मिला है।
विज्ञापन

 
वहीं, स्थानीय निवासी रामजी प्रसाद ने कहा कि बिहार में एक बार फिर NDA सरकार बनने वाली है। अब लोग जात-पात देखकर वोट नहीं देंगे। जो नेता काम करेंगे, उन्हें वोट मिलेगा। उन्होंने बताया कि NDA सरकार ने बक्सर में काफी विकास किया है। गंगा घाट के पास जाकर आप खुद देख सकते हैं कि यहां विकास बहुत हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और नीतीश सरकार ठीक हैं। नीतीश की योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि इनसे अब ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लोगों ने अपना मन बना लिया है। अब बिहार में परिवारवाद नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Satta Ka Sangram: बक्सर पहुंचा चुनावी रथ, चाय पर चर्चा के दौरान मतदाता बोले- जो काम करेगा वो जीतेगा

स्थानीय निवासी गुड्डू जायसवाल ने कहा कि बक्सर में इस बार बदलाव होगा और बीजेपी नहीं जीतेगी। उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया में फंसा पैसा अभी तक लोगों को नहीं मिला है। SIR के मामले पर उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सही कदम उठाया है, जिन लोगों के नाम कई जगह दर्ज हैं, उनका नाम हटाना सही है। लेकिन सरकार को सहारा इंडिया का पैसा वापस लोगों तक पहुंचाना चाहिए।
 
दोपहर में युवाओं से मिलकर चुनावी मुद्दों और वोटिंग रुझानों को समझा गया।
 
युवाओं ने कहा- शिक्षा में सुधार है असल मुद्दा
बक्सर की रहने वाली सोनाली ने कहा कि मैं SSC की तैयारी कर रही हूं। सरकारी नौकरी हासिल करने के बाद कोई भी आर्थिक समस्या नहीं आएगी। सोनाली ने कहा कि मैं चाहती हूं कि बक्सर में शिक्षा पर और ध्यान दिया जाए। यहां अच्छे स्कूल और कोचिंग सेंटर खुलें, ताकि हमें सरकारी नौकरी की तैयारी करने में आसानी हो। 
 
आईआईटी की तैयारी कर रही मुस्कान ने कहा कि मैं सरकारी कॉलेज में ही एडमिशन लेना चाहती हूं, क्योंकि वहां से पढ़ने पर नौकरी मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। उन्होंने आगे कहा कि बक्सर में स्कूल और कॉलेज और बेहतर होने चाहिए।

यह भी पढ़ें- Satta Ka Sangram: युवाओं ने सत्ता के संग्राम में खुलकर रखी अपनी बात, कहा- शिक्षा में सुधार है असल मुद्दा

'2005 के बाद बदलाव जरूरी है'
UPSC की तैयारी कर रहे विक्की गुप्ता ने कहा कि हम यहीं से तैयारी कर रहे हैं क्योंकि अब ऑनलाइन नोट्स आसानी से मिल जाते हैं। NDA की तैयारी कर रहे राज गुप्ता ने कहा कि सरकार को शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, इससे किसानों को भी फायदा होगा। एक अन्य छात्र ने कहा कि बिहार से लोग पलायन कर रहे हैं। अगर यहां उद्योग होते, तो लोग बाहर काम करने नहीं जाते। यहां पेपर लीक को लेकर विरोध भी चल रहा है। हम चाहते हैं कि इस बार चेहरा बदले, 2005 के बाद अब बदलाव जरूरी है।

विकास के मुद्दे पर भिड़े राजनेता
अमर उजाला के कार्यक्रम सत्ता का संग्राम के तहत बक्सर में राजनेताओं से चर्चा शुरू हो गई है। महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस के नेता कामेश्वर पांडे ने वोट चोरी और एसआईआर के सवाल पर कहा कि बक्सर में फिर वही बाते होंगी, जो पहले हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में बक्सर की चारों सीटों पर कोई बदलाव नहीं होगा, ये महागठबंधन के पास ही रहेंगी। यहां की जनता प्रबुद्ध है और यहां के लोग अपने लोगों को जानते और पहचानते हैं। गरीबों की आवाज उठाने वाले लोगों को, एक ऐसा विधायक जिसकी बांह पकड़कर कहा जा सके कि हमारी बात (समस्या) सुनिए, इस बात को हमारे चारों विधायकों ने भरपूर रूप से निर्वहन किया है। आम जनता के साथ कहीं कोई भेदभाव नहीं किया।

बक्सर में बड़ा विकास हुआ- महागठबंधन
कामेश्वर पांडे ने कहा कि जनता को क्या चाहिए, ठेकेदार को ठेकेदारी चाहिए। इसके लिए वह विरोध करेगा कि काम नहीं हुआ विकास नहीं हुआ। लेकिन जनता को मान और सम्मान चाहिए। विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बक्सर में बहुत बड़ा विकास हुआ। निक्रिस गंगा पंप कैनाल बक्सर विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या थी। बक्सर जिला दो तरफ से ग्रसित है- एक बाढ़ और दूसरा सूखा। सूखे की समस्या के लिए हमारे विधायक ने निक्रिस गंगा पंप कैनाल को दस वर्षों में चालू कराया। जनार्दन राय के सपने को पूर्ण किया।
 
पांडे ने आगे कहा कि अभी आईटीआई फील्ड से बाईपास और बक्सर स्टेशन से लेकर रामरेखा घाट सड़क... बक्सर को पर्यटन स्थल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। बामन भगवान की ये भूमि है, विश्वामित्र की ये तपोभूमि है। अगर इसे पर्यटन का दर्जा मिल जाए तो यहां लाखों नौजवानों को रोजगार मिल जाएगा।  




मौजूदा विधायकों ने कोई लैंडमार्क काम नहीं किया- एनडीए
एनडीए के घटक दल जदयू के नेता रविराज ने कहा कि बक्सर में कोई लैंडमार्क काम नहीं हुआ है, जिसे लेकर ये (विपक्ष) अपना क्रेडिट ले सकें। कांग्रेस से दो विधायक हैं यहां, लेकिन किसी ने कोई बड़ा काम नहीं किया है। रविराज ने सीएम नीतीश की योजना का जिक्र कर महिलाओं और बुजुर्गों राशि देने की बात कही। उन्होंने बड़ी-बड़ी योजनाएं हैं, जिसकी वजह से जनता नीतीश कुमार के साथ है और 2025 से 30 तक फिर से नीतीश ही आएंगे।

भाजपा नेता पुनीत ने कहा कि हमारे सहयोगियों ने कहा कि सीएम नीतीश ने राजद के विधायक का, कांग्रेस के विधायक का चिट्ठी (फाइल) दबा देते हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमारे कांग्रेस के सहयोगी बोले कि स्टेशन रोड का निर्माण, मिनी बाईपास का निर्माण हमने कराया- ये दोनों बात कैसे हो सकती है। इधर, नीतीश जी आपका पत्र भी दबा देते हैं और उसी कैबिनेट के पार्ट नगर विकास मंत्री तारकेश्वर प्रसाद जी उस समय थे और डिप्टी सीएम भी थे, उन्होंने इन दोनों रोड का चौड़ीकरण किया है।
 
विकास के मुद्दे पर पुनीत ने कहा कि बक्सर में हमने नायलेट सेंटर खुलवाया, सेलो गोदाम बनवाया, चौसा में हमने थर्मल पावर बनवाया और बक्सर में दो-दो गंगा ओवरब्रिज बनवाए तथा तीसरे का शिलान्यास भी है। जबकि इनके शासनकाल में उस ब्रिज को दस साल के लिए बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed