फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   sasaram vigilance trap peon arrested taking bribe of 1 16 lakh

Bihar News: निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, चपरासी 1.16 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 04:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 04:02 PM IST
सार

रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चपरासी विनोद कुमार ठाकुर को 1.16 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
sasaram vigilance trap peon arrested taking bribe of 1 16 lakh
रोहतास में रिश्वतखोर चपरासी पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मंगलवार को बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में तैनात एक चपरासी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने एक लाख 16 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। घटना के बाद अनुमंडल कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


जमीन विवाद निपटाने के लिए मांगी रिश्वत

गिरफ्तार चपरासी की पहचान विनोद कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह बिक्रमगंज के धनगांईं गांव निवासी राकेश कुमार ठाकुर से जमीन विवाद निपटाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। तभी पहले से जाल बिछाए निगरानी विभाग की टीम ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन


पढे़ं; लिंक फेल होने से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग परेशान, अस्पताल में घंटों खड़े रहे मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

1.60 लाख में हुई थी डील

निगरानी डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चपरासी ने जमीन विवाद मामले में 1.60 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया और पैसे के लेनदेन के दौरान ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे पटना ले जाया गया है, जहां निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि रोहतास जिले में पिछले दो-तीन महीनों में यह सातवीं बड़ी कार्रवाई है। निगरानी विभाग और सीबीआई लगातार भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों पर शिकंजा कस रहे हैं, जिससे सरकारी दफ्तरों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed