फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   rohtas school campus bar girls dance viral video dehri on sone sdm inquiry

Bihar: सरकारी स्कूल में बार बालाओं का डांस! वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप, एसडीएम ने दी जांच की आदेश

Mon, 08 Dec 2025 05:13 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2025 05:13 PM IST
सार

रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित रमा रानी जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बार बालाओं के डांस का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
rohtas school campus bar girls dance viral video dehri on sone sdm inquiry
स्कूल में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित एक सरकारी विद्यालय के प्रांगण में बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और लोग विद्यालय परिसर में ऐसे आयोजन पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो डेहरी स्थित रमा रानी जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


शादी समारोह के दौरान हुआ था आयोजन

बताया जा रहा है कि बीते 29 नवंबर को रमा रानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक शादी समारोह के दौरान बारात ठहराने की व्यवस्था की गई थी। आयोजकों ने बारातियों के मनोरंजन के लिए स्कूल परिसर में बार बालाओं के डांस का कार्यक्रम भी रखा था। बार बालाओं ने कथित तौर पर अश्लील गानों पर डांस किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने जताई कड़ी आपत्ति, कार्रवाई की मांग

विद्यालय परिसर में ऐसे कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और शिक्षाविदों ने कड़ी आपत्ति जताई है। डेहरी डालमियानगर के वार्ड पार्षद मोहम्मद समीर आलम ने घटना को पूरी तरह अवैध और गैर-कानूनी करार दिया। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं;  'तेज प्रताप ने मेरे कपड़े फड़वाए और वीडियो बनवाया', पूर्व सहयोगी सौरभ ने लगाए लालू के बेटे पर आरोप

प्रधानाध्यापिका ने जताई अनभिज्ञता, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल इस कथित वीडियो पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मेमन कुमारी ओझा ने अनभिज्ञता जताई है। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए डेहरी एसडीएम निलेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed