फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas police investigate woman murder case during chain snatching incident bihar news

बिहार: महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? चाकू लगने के बाद अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत; जांच शुरू

Thu, 15 Oct 2026 06:45 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 06:45 PM IST
सार

रोहतास जिले के धर्मपुरा थाना क्षेत्र में रूपहथा गांव के समीप लगभग 50 वर्षीय रीता देवी की कथित रूप से चेन स्नेचिंग के दौरान चाकू मार कर हत्या कर दी गई। परिजनों से बात करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
rohtas police investigate woman murder case during chain snatching incident bihar news
घटनास्थल पर जमा भीड़

विस्तार

रोहतास जिले में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं के बीच गुरुवार को एक अधेड़ महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना धर्मपुरा थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान रूपहथा गांव निवासी मुन्ना सिंह की 50 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है और पुलिस गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत
घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त महिला रूपहथा गांव के बाहर सड़क से जा रही थी, तभी उन पर जानलेवा हमला हुआ। चाकू लगने के बाद महिला सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

परिजनों के इनकार से मामला उलझा
दरअसल, महिला पर हुए जानलेवा हमले के पीछे चेन स्नेचिंग की आशंका से परिजनों ने इनकार किया है। उनका कहना है कि महिला के पास कोई चेन नहीं थी। ऐसे में चेन स्नेचिंग का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने इरादतन हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, परिजनों ने महिला के कानों में सोने की कनबाली होने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राघोपुर नाव हादसा: 13 बच्चों के शव गंगा में क्यों विसर्जित किए गए? जानिए पीढ़ियों पुरानी परंपरा

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी
महिला रीता देवी को चाकू मारे जाने की घटना के बाद रोहतास के एसपी मिस्टर राज घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों के चेन स्नेचिंग की आशंका से इनकार करने के बाद एसपी ने पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच करने का निर्देश दिया है। पुलिस के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के साथ-साथ आरोपियों की पहचान में जुटी है।

घटनास्थल पर जमा भीड़

घटनास्थल पर जमा भीड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed