{"_id":"67a1e81a1bbcbfdeb107837f","slug":"rohtas-news-teacher-attacked-with-sword-in-violent-clash-between-two-parties-elderly-mother-also-injured-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: दो पक्षों में हिंसक झड़प में शिक्षक पर तलवार से जानलेवा हमला, बुजुर्ग मां भी घायल; इलाके में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: दो पक्षों में हिंसक झड़प में शिक्षक पर तलवार से जानलेवा हमला, बुजुर्ग मां भी घायल; इलाके में तनाव
Tue, 04 Feb 2025 03:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Feb 2025 03:42 PM IST
सार
Rohtas News: पुलिस ने बताया कि गांव में मिट्टी खुदाई को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस को घटना की लिखित शिकायत मिली है, जिसमें तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के बसुहारी गांव में मिट्टी खुदाई के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोमवार को हुए इस विवाद में एक शिक्षक अरविंद कुमार पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में उनकी बुजुर्ग मां भी बुरी तरह घायल हो गईं। मामले को लेकर दिनारा थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मिट्टी खुदाई को लेकर भड़की हिंसा
पीड़ित अरविंद कुमार ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के ही शंभू कुमार, रवि कुमार और शशि कुमार अपने घर से सटी जमीन पर जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई करा रहे थे। खुदाई दीवार के बिल्कुल करीब हो रही थी, जिससे अरविंद कुमार के मकान को नुकसान होने का खतरा था। जब उन्होंने थोड़ा दूर हटकर खुदाई करने का अनुरोध किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अरविंद कुमार पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान उनकी बुजुर्ग मां भी पत्थरबाजी की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
घटना का वीडियो वायरल
घटना के बाद इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग हाथों में तलवार लहराते नजर आ रहे हैं, वहीं महिलाएं चीख-पुकार कर रही हैं। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को होश में लाने का प्रयास भी किया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
इस मामले में दिनारा थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि बसुहारी गांव में मिट्टी खुदाई को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस को घटना की लिखित शिकायत मिली है, जिसमें शंभू कुमार, रवि कुमार और शशि कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सतर्कता बरत रही है।