फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohtas News: Girlfriend brutally murdered after entering house, crazy lover also stabbed himself

Love Affair: घर में घुसकर प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, सिरफिरे प्रेमी ने खुद को भी मारा चाकू; गांव में हड़कंप

Tue, 18 Feb 2025 07:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Feb 2025 07:30 PM IST
सार

Rohtas News: पुलिस ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस घायल दीपू के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि उससे पूरी घटना के बारे में पूछताछ की जा सके। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Rohtas News: Girlfriend brutally murdered after entering house, crazy lover also stabbed himself
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती आरोपी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के सासाराम के दावथ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल प्रेमी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 
घर में घुसकर प्रेमिका को चाकू से गोदा
जानकारी के मुताबिक, भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के मधुरा गांव निवासी दीपू पाल (25) सोमवार को दावथ बाजार स्थित अपनी प्रेमिका सोनी कुमारी (20) के घर पहुंचा। वहां उसने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दीपू ने खुद के पेट में भी चाकू मार लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद युवती के परिजनों ने दोनों को पीएचसी दावथ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपू को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
पिता ने जताई हत्या की साजिश की आशंका
मृतका के पिता ललन पाल ने बताया कि दीपू उनके बड़े दामाद का छोटा भाई था, यानी वह रिश्ते में उनका समधी लगता था। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपू ने बेरहमी से उनकी बेटी की हत्या कर दी। इस घटना के बाद सोनी के परिवार में मातम पसर गया है और दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पहले था प्रेम-प्रसंग, फिर अचानक बदला मामला
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपू और सोनी के बीच पहले प्रेम-प्रसंग था। हालांकि सोनी शायद दीपू से शादी नहीं करना चाहती थी। इसी बीच 26 दिसंबर 2024 को सोनी अचानक घर से लापता हो गई थी। उसके पिता ने दावथ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे 24 घंटे के भीतर मालियाबाग से बरामद कर लिया था। इसके बाद परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय करने की कोशिश की, जिससे दीपू नाराज था।
 
गुस्से में देवर ने भाभी की बहन की हत्या की
जब दीपू को यह पता चला कि सोनी के परिवारवाले उसकी शादी कहीं और करने जा रहे हैं, तो वह गुस्से में आ गया। सोमवार को उसने अपने भाई के ससुराल यानी सोनी के घर जाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को लेकर पूरे गांव में आक्रोश और मातम छाया हुआ है।

 
आरोपी के होश में आने का इंतजार
दावथ थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस घायल दीपू के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि उससे पूरी घटना के बारे में पूछताछ की जा सके। पुलिस इस हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई जानने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed