फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohtas newly elected PACS president Nandjit Singh Yadav fired bullet in celebration victory one youth injured

सेहरा पहनते ही लगी हथकड़ी: जीत की खुशी में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ने चलाई गोली, एक युवक घायल

Thu, 05 Dec 2024 04:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 04:42 PM IST
सार

पैक्स चुनाव जीत की खुशी में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ने फायरिंग कर दी। ऐसे में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Rohtas newly elected PACS president Nandjit Singh Yadav fired bullet in celebration victory one youth injured
काराकाट थाना, रोहतास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना में परिणाम आने के बाद गम्हरिया गांव में हुई गोलीबारी में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। बताया जाता है कि पैक्स परिणाम आने के बाद दो प्रत्याशियों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि गोलीबारी शुरू हो गई और इसी क्रम में जीत के उन्माद में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष की ओर से चलाई गई गोली से एक युवक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


इधर, पुलिस ने भी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित नवनिर्वाचित गम्हरिया पैक्स अध्यक्ष नंदजीत सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि पैक्स चुनाव के मतगणना का परिणाम आने के बाद जीते व पराजित हुए प्रत्याशी रात्रि में करीब नौ बजे वापस अपने गांव गम्हरिया लौटे थे। जहां जीते हुए प्रत्याशी द्वारा गांव में आने के बाद गाली-गलौज शुरू कर दिया गया और देखते ही देखते मामला इतना आगे बढ़ गया कि गोलीबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन


इस गोलीबारी में धर्मेंद्र कुमार नामक युवक को गोली लगी है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है और चिकित्सकों द्वारा घायल युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जाती है। हालांकि, गोलाबारी मामले में गम्हरिया पैक्स के जीते हुए प्रत्याशी नंदजीत कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना को लेकर बिक्रमगंज अनुमंडल के डीएसपी कुमार संजय ने बताया कि बीते रात गम्हरिया गांव में पैक्स परिणाम आने के पश्चात जीते हुए प्रत्याशी एवं पराजित प्रत्याशी के बीच हुई गोलीबारी में धर्मेंद्र कुमार नामक युवक घायल हुए हैं, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपित नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष नंदजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed