फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohtas Crime: Shootout between two gangs over supremacy; two criminals seriously injured, three arrested

Bihar Crime: आपसी वर्चस्व को लेकर दो गिरोह में गोलीबारी; गोली लगने से दो अपराधी गंभीर घायल, तीन गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 05:27 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 10 Dec 2025 05:27 PM IST
सार

Rohtas News: रोहतास के पकड़िया गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गिरोहों की गोलीबारी में करीब 30 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए।
 

विज्ञापन
Rohtas Crime: Shootout between two gangs over supremacy; two criminals seriously injured, three arrested
पुलिस ने दी मामले की जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में मंगलवार देर रात आपसी वर्चस्व को लेकर दो गिरोहों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

 
करीब 30 राउंड फायरिंग, दो अपराधी जख्मी
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों से करीब 30 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान महुअरी गांव निवासी सोनू कुमार उर्फ सूर्या डान उर्फ कौशल पासवान को पैर में गोली लगी, जबकि कदवां गांव निवासी राधा पासवान के पैर और पीठ में गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

 
पंचायत के दौरान बढ़ा विवाद, चली गोलियां
घटना के संबंध में बताया गया कि पकड़िया गांव में दो आपराधिक गिरोहों के बीच किसी घटना को लेकर पंचायत चल रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई से होते हुए गोलीबारी तक पहुंच गई, जिसमें दोनों गुटों के एक-एक अपराधी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने की गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही अकोढ़ीगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी अवस्था में सोनू कुमार उर्फ कौशल पासवान और राधा पासवान को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए भेजा गया। इसके अलावा विमलेश सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: बेगूसराय में भूमि विवाद का मामला, डेरा पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या; दो गिरफ्तार

 
भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद
बुधवार को सासाराम में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि घटनास्थल से 29 जिंदा कारतूस, 21 देशी पिस्टल खोखा, 11 देशी कट्टा खोखा, दो दोनाली बंदूक के खोखे, तीन पिस्टल पिलेट और एक देसी कट्टे का फटा बैरल बरामद किया गया है।
 
पुराने विवाद और वर्चस्व की लड़ाई का मामला
एसपी ने स्पष्ट किया कि दोनों गुटों के बीच पूर्व से चला आ रहा विवाद और आपसी वर्चस्व ही गोलीबारी की वजह बना। उन्होंने बताया कि जख्मी अपराधियों से पूछताछ के बाद और हथियार बरामद होने की संभावना है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed