फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: prime minister Modi come to bikramganj, site inspection by dm sp, sasaram news

Bihar Election 2025 : फिर बिहार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रोहतास में तैयारी

Thu, 08 May 2025 07:25 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 08 May 2025 07:25 AM IST
सार

PM Modi : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव है। चुनाव की आहट सुनाई देने लगी थी। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों में वह आहट दब भी गई। लेकिन, अब पीएम मोदी के बिहार दौरे की तैयारियों ने चुनावी चर्चा को भी जिंदा कर दिया है।

विज्ञापन
rohtas bihar news: prime minister Modi come to bikramganj, site inspection by dm sp, sasaram news
निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी

विस्तार

रोहतास जिले के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को स्थल निरीक्षण किया गया। रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार सहित जिले के कई वरीय अधिकारियों ने बिक्रमगंज के करियवा बाल, पटेल महाविद्यालय घोसिया खुर्द, वरना मोड़ सलेमपुर, जमुआ खेल मैदान सहित गोडारी में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : 'तेज प्रताप हसनपुर से लापता, तेजस्वी राघोपुर विधानसभा के लिए नहीं पक्का'- जदयू ने क्यों कहा ऐसा?
विज्ञापन


एक बार आ चुके, फिर पीएम मोदी का कार्यक्रम
चुनावी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न योजनाओं की सौगात देकर गए हैं और अब उनके फिर बिहार आने की तैयारी है। इस बार रोहतास जिले में उनका कार्यक्रम है। ऐसे में रोहतास जिला प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा है। डीएम-एसपी ने उक्त स्थल पर ही अधिकारियों के साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से समीक्षात्मक रूप से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने सभा स्थल, मंच एवं हेलीपैड के निर्माण के लिए भी बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : सायरन बजते ही ब्लैक आउट शुरू, महावीर मंदिर भी रहा अंधेरे में; पीछे दूर से दिख रही थी रोशनी


उक्त स्थलों पर पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रधानमंत्री के सुरक्षा घेरे की मजबूती के लिए बैरिकेडिंग, मंच स्थल, वाहन पड़ाव, समतलीकरण सहित अन्य सभी तैयारियां की जानी हैं।कार्यक्रम स्थल पर भीड़ पर नज़र रखने के उद्देश्य से चयनित स्थल के चारों ओर वॉच टावर का निर्माण किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : पटना एयरपोर्ट की उड़ान रद्द, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

करोड़ों रुपये की राशि की योजनाओं से उम्मीद
प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा काराकाट विधानसभा के लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली सौगात की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री विभिन्न योजनाओं- सड़क, पुल, पुलिया आदि से संबंधित कार्यों पर होने वाले खर्च से संबंधित योजनाओं की जानकारी ही नहीं देंगे, बल्कि बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी कई घोषणाएं कर सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, उक्त कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की राशि की घोषणा 30 मई को होने वाली है।

स्थल निरीक्षण के दौरान काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद वैश्य, प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार मिश्रा, अजय कुशवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज अनिल बशाक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी बिक्रमगंज अमित कुमार, थानाध्यक्ष ललन कुमार आदि मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी

निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed